विज्ञापन

Gold-Silver Prices: सोना चढ़ा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, गोल्‍ड 2,200 रुपये महंगा हुआ, कितने बढ़ गए सिल्‍वर के दाम?

Gold rates Silver prices Today: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में एक साथ उतार या एक साथ चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन आज 1 अप्रैल को शुरुआती सत्र के दौरान सोना चढ़ा, ज‍बकि चांदी गिरी है. 

Gold-Silver Prices: सोना चढ़ा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, गोल्‍ड 2,200 रुपये महंगा हुआ, कितने बढ़ गए सिल्‍वर के दाम?
Gold Silver Live Prices: आज 1 अप्रैल को सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

Gold Silver Rates 1 April 2026: नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. बुधवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX खुलते ही सोने के भाव में 2,500 रुपये से ज्‍यादा की बढ़त देखी गई, जबकि चांदी के भाव में  1,700 रुपये की गिरावट देखी गई. हालंकि कुछ ही देर में सिल्‍वर ने भी रफ्तार पकड़ ली. इससे पहले ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बयान ने शेयर बाजार में जान फूंक दी है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना अगले तीन हफ्तों के भीतर ईरान पर हमले रोक सकती है. इस बयान के बाद आज सेंसेक्‍स खुलते ही 2% से ज्‍यादा चढ़ गया, जबकि कमोडिटी मार्केट में इसका अलग असर देखा गया.  एक्‍सपर्ट भी इस उतार-चढ़ाव से हैरान हैं.

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में एक साथ उतार या एक साथ चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन आज 1 अप्रैल को शुरुआती सत्र के दौरान सोना चढ़ा, ज‍बकि चांदी गिरी. सुबह करीब 10 बजे का हाल इस ग्राफिक्‍स में देखिए.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रमुख शहरों में क्‍या भाव बिक रहा सोना?  

नये वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. देश के प्रमुख शहरों में आज, 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,000 के स्तर को पार कर गया है. दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,630 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, इन्हीं शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. कल के मुकाबले कीमतों में आई यह तेजी निवेशकों और खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

देश के अन्य बड़े महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में एकरूपता बनी हुई है. इन शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,480 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. इसी तरह, चेन्नई सहित इन सभी शहरों में 22 कैरेट (जेवराती सोने) की कीमत ₹1,38,850 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. शादी-ब्याह के सीजन की मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने की इन ऊंची कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) की कीमत 0.4% बढ़कर $4,685.79 प्रति औंस पर पहुंच गई. दिन के शुरुआती कारोबार में तो इसने $4,723 का स्तर भी छू लिया था, जो 20 मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

सोने में इस बढ़त की मुख्य वजह डॉलर का कमजोर होना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ युद्ध अगले 2-3 हफ्तों में खत्म होने की उम्मीद जताई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 0.8% गिरकर $74.53 प्रति औंस पर आ गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होते, कीमती धातुओं के दाम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: ATF की कीमतों पर तेल कंपनियों का यू-टर्न, सरकार के हस्तक्षेप के बाद कीमतों में चंद घंटों में ही बड़ी कटौती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com