Gold Price Drop, Silver Price slips: सोना-चांदी आज सस्ता हुआ है या महंगा? ये सवाल सुबह से बहुत सारे लोगों के दिमाग में चल रहा होता है. चाहे वो निवशक हों या फिर शादी-ब्याह या शौक से गहने बनवाने वाले. निवेशकों की नजर घरेलू कमोडिटी मार्केट के भाव पर रहती है, जबकि गहने बनवाने वालों को सर्राफा बाजार के भाव से मतलब रहता है. आज 13 अगस्त, गुरुवार की बात करें तो शुरुआती कुछ घंटों के भीतर MCX पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. सुबह करीब 11 बजे तक गोल्ड-सिल्वर के दाम 3,000 रुपये तक गिर गए.
सोना 1,000 रुपये, चांदी 2,000 रुपये सस्ता
घरेलू कमोडिटी मार्केट में 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना MCX पर सुबह करीब 11:30 बजे करीब 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,877 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. ये 0.81 फीसदी की गिरावट है.
वहीं दूसरी ओर 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1,000 रुपये की गिरावट 1,53,882 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करता दिखा, जो कि कल बुधवार 12 अगस्त की क्लोजिंग से 0.65 फीसदी की गिरावट है. दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट ही देखी जा रही है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है. दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,55,020 रुपये और 22 कैरेट 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में दोनों कैरेट की कीमतें क्रमशः 1,54,870 और 1,41,960 रुपये हैं. चेन्नई में 24 कैरेट 1,54,920 और 22 कैरेट 1,42,010 रुपये हैं.
दिल्ली
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,55,020 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,42,110 रुपये/10 ग्राम
मुंबई
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,54,870 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,41,960 रुपये/10 ग्राम
बेंगलुरु
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,54,870 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,41,960 रुपये/10 ग्राम
कोलकाता
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,54,870 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,41,960 रुपये/10 ग्राम
हैदराबाद
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,54,870 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,41,960 रुपये/10 ग्राम
चेन्नई
- 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,54,920 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,42,010 रुपये/10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम में अंतर दिख रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 100 ग्राम चांदी 25,490 रुपये और 1 किलो 2,54,900 रुपये है. वहीं हैदराबाद और चेन्नई में 100 ग्राम चांदी 25,990 रुपये, जबकि 1 किलो चांदी 2,59,900 रुपये पर मिल रही है. बता दें कि शहरों के बीच कीमतों में अंतर स्थानीय बाजार पर निर्भर करता है.
दिल्ली
- दिल्ली में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,490 रुपये
- दिल्ली में 1 किलो चांदी के दाम 2,54,900 रुपये
मुंबई
- मुंबई में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,490 रुपये
- मुंबई में 1 किलो चांदी के दाम 2,54,900 रुपये
बेंगलुरु
- बेंगलुरु में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,490 रुपये
- बेंगलुरु में 1 किलो चांदी के दाम 2,54,900 रुपये
कोलकाता
- कोलकाता में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,490 रुपये
- कोलकाता में 1 किलो चांदी के दाम 2,54,900 रुपये
हैदराबाद
- हैदराबाद में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,990 रुपये
- हैदराबाद में 1 किलो चांदी के दाम 2,59,900 रुपये
चेन्नई
- चेन्नई में 100 ग्राम चांदी के दाम 25,990 रुपये
- चेन्नई में 1 किलो चांदी के दाम 2,59,900 रुपये
ये भी पढ़ें: Zomato-Swiggy, Ola-Uber वालों को भी मिलेगी पेंशन, हर महीने ₹99 भी बचा लिए तो NPS का लाभ पक्का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं