विज्ञापन

Gold-Silver Crash Today: सोना-चांदी धड़ाम! 14 हजार रुपये सस्‍ता हो गया सिल्‍वर, गोल्‍ड के कितने गिर गए दाम?

Gold Silver Rates: ईरान संग जंग पर ट्रंप के तेवर भरे संबोधन के बाद मार्केट क्रैश और सोने-चांदी में तेजी की उम्‍मीद थी. मार्केट तो क्रैश हुआ, लेकिन सोना-चांदी भी क्रैश हो गया. यहां जानिए गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव कहां तक गिर गए, ताजा भाव क्‍या चल रहा है.

Gold-Silver Crash Today: सोना-चांदी धड़ाम! 14 हजार रुपये सस्‍ता हो गया सिल्‍वर, गोल्‍ड के कितने गिर गए दाम?
Why Gold Silver Prices Crash today: आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोना-चांदी बहुत सस्‍ता हो गया है, चेक करें अपने शहर के भाव

Gold Silver Prices Fall: क्‍या आप सोने-चांदी में निवेश का प्‍लान कर रहे थे और भाव गिरने का इंतजार कर रहे थे, अब भी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. सोना-चांदी आज 2 अप्रैल, गुरुवार को बहुत सस्‍ता हो गया है. चांदी के दाम 14,000 रुपये तक गिर गए हैं, जबकि सोना भी 2100 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया है. ये घरेलू कमोडिटी मार्केट पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक की स्थिति है. चांदी में शॉर्ट बिल्‍डअप देखा जा रहा है, जबकि सोने में भी लॉन्‍ग अनवाइंडिंग वाली स्थिति दिख रही है. दोनों ही कीमती धातुओं (Gold Silver) में खरीद और बिक्री दोनों देखी जा रही है. हालांकि एक्‍सपर्ट के मुताबिक, निवेश से पहले अपने सलाहकार से सुझाव लेना श्रेयस्‍कर रहेगा. 

ईरान के साथ जारी जंग पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का तेवर वाले संबोधन का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है. आज गुरुवार को बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई. क्रूड ऑयल की कीमतें करीब चार फीसदी तक चढ़ गई. हालांकि RBI के हस्‍तक्षेप से रुपये में गिरावट का दौर थमा है और डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी मजबूत हुई है. वहीं भाव में उछाल की उम्‍मीद से उलट सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है.

ट्रंप के भाषण से युद्धविराम की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि इसमें संघर्ष के तुरंत समाधान का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला.

भारतीय बाजार (MCX) का हाल| (11:00am IST)

सोना (Gold): मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोने की कीमत 2.31 प्रतिशत (3,563 रुपये) गिरकर 1,50,145 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गई. दिन के उच्च स्तर पर यह 1,52,490 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

चांदी (Silver): मई वायदा चांदी में 5.59 प्रतिशत (13,613 रुपये) की बड़ी गिरावट आई और यह 2,29,888 रुपये के निचले स्तर पर आ गई. चांदी का दिन का उच्चतम स्तर 2,42,800 रुपये रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति 

वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 2.26 प्रतिशत गिरकर 4,650.30 डॉलर के निचले स्तर पर आ गया. वहीं, स्पॉट सिल्वर 4.7 प्रतिशत फिसलकर 71.50 डॉलर पर रही. इसके अलावा, COMEX गोल्ड 4,813 डॉलर और COMEX सिल्वर लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71 डॉलर पर कारोबार कर रही थी.

ट्रंप के बयान का असर

कीमती धातुओं में यह गिरावट ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा कि महीने भर से चला आ रहा यह संघर्ष खत्म होने के करीब है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान पर 'बेहद जोरदार' (Extremely Hard) हमला कर सकता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि सैन्य मिशन अपने उद्देश्यों के करीब है और उन्होंने मिडिल ईस्ट के तेल पर निर्भर सहयोगी देशों से 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) की बंदी की समस्या को सुलझाने में मदद मांगी.

कच्चे तेल में तेजी 

एक तरफ जहां सोने-चांदी के दाम गिरे, वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया. ब्रेंट क्रूड 5.24 प्रतिशत बढ़कर 106.47 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 4.5 प्रतिशत बढ़कर 104.64 डॉलर पर पहुंच गया.

जानकारों का मानना है कि दोनों धातुओं के लिए फिलहाल बाजार का रुख कमजोर बना हुआ है और भू-राजनीतिक तनाव अब निवेशकों को बहुत अधिक 'सेफ-हेवन' सपोर्ट नहीं दे पा रहा है.

ये भी पढ़ें:  पेट्रोल पर 24 तो डीजल पर आपको मिल रही 105 रुपये तक की राहत! सरकार ने बता दिया LPG का भी गणित

FAQ_EMBED

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Correction, Gold Silver Prices Crash Explained, MCX Gold Silver Rates Today, Middle East Conflict, Trump Speech News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com