विज्ञापन

Gold-Silver Prices: पहले चढ़ी, फिर गिरी, फिर चढ़ी... ऐसी रही इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल, अब आगे क्या?

Gold-Silver Prices: 9 से 14 फरवरी, 2026 तक भारतीय बुलियन मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया. सोने की कीमतों में लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम का उतार-चढ़ाव रहा, वहीं चांदी में हफ्ते के अंदर भारी गिरावट देखी गई, जिसके बाद शुक्रवार को इसमें सुधार हुआ. इस हफ्ते का डेली एमसीएक्स रेट चार्ट और मार्केट एनालिसिस देखें.

Gold-Silver Prices: पहले चढ़ी, फिर गिरी, फिर चढ़ी... ऐसी रही इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल, अब आगे क्या?
  • सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे निवेशक परेशान रहे
  • सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त के बाद मंगलवार को मुनाफावसूली की वजह से गिरावट आई थी
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों और डॉलर की मजबूती का सोना-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है

Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतें इस हफ्ते रोलर-कोस्टर राइड के जैसे रहीं. किसी दिन उपर तो अगले ही दिन नीचे. खरीदारी और बिकवाली का मिक्स बीते हफ्ते दिखाई दिया. शुक्रवार की क्लोजिंग के बाद जब सोमवार को बाजार खुला, तो निवेशकों की नजरें स्क्रीन पर टिकी थीं. सोने ने जहां अपनी चमक बचाने की कोशिश की, वहीं चांदी की कीमतों ने पैसे लगा चुके निवेशकों को निराश किया. लेकिन हां, जो लोग एंट्री करना चाह रहे थे, उनके लिए कई बड़े मौके जरूर बने. 

Gold-Silver Prices

Gold-Silver Prices

एमसीएक्स रेट्स का हाल

पिछले शुक्रवार की तुलना में सोमवार, 9 फरवरी को बाजार बढ़त के साथ खुला. एमसीएक्स पर सोना करीब 1,57,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1.28% ऊपर था. वहीं, चांदी ने भी तेज छलांग लगाई और 2,64,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार शुरू किया. लेकिन अगले ही दिन मंगलवार को एक बार फिर मुनाफावसूली देखी गई. सोना 1,56,539 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया और चांदी करीब 12 हजार टूटकर 2,52,300 प्रति किलो पर लुढ़क गई. हालांकि बुधवार को एक बार फिर तेजी देखी गई, लेकिन 24 घंटे बांद गुरुवार को एक बड़ा क्रैश दोनों की कीमतों में सामने आया. फिर भी हफ्ते के आखिरी दिन निवेशक कुछ राहत की सांस ले पाए, क्योंकि रिकवर के मोड में बाजार दिखाई दिया.

Gold-Silver Prices

Gold-Silver Prices

सराफा बजार में दिखी गिरावट

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के रेट के अनुसार, हफ्ते के आखिर दिन शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी की भी कीमतें नीचे रहीं. दाम 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गया, जो कि पहले 2,59,133 रुपए प्रति किलो था.

एमसीएक्स के जैसे ही सोने के आईबीजेए रेट्स भी ऊपर-नीचे दिखाई दिए. सुबह और शाम की कीमतों में 2 से 3 हजार का अंतर साफ देखा गया. नीचे ग्राफिक्स से जांने गोल्ड की चाल इस हफ्ते कैसी रही. 

Gold-Silver Prices

Gold-Silver Prices

बीते 29 जनवरी को लाइफ-टाइम हाई छूने के बाद सोना-चांदी क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया था, जिससे निवेशक थोड़े सहम गए थे. फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि, अपने ऑल-टाइम हाई से तुलना करें तो चांदी अभी भी करीब 1.53 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है.

बाजार में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर नजरें और वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती ने कीमतों पर असर डाला है. हफ्ते के बीच में चांदी में 26 हजार रुपये तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन शुक्रवार को  सस्ते दाम पर खरीदारी के चलते कीमतों में फिर से सुधार हुआ.

आगे कैसी रह सकती है चाल?

आने वाले हफ्ते की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट ज्यादा आशावादी नहीं है. उनका कहना है कि यही उतार-चढ़ाव इस हफ्ते देखने को मिल सकता है. हां, अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए अपने निवेश को तेयार करते हैं तो कुछ हद तक आने वाले कुछ महीनों में अच्छी स्थिति में रहेंगे. शॉर्ट टर्म की बात करें तो कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव है कि रिस्क बहुत ज्यादा है. 

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Silver Rate MCX India, Weekly Gold Price Analysis, MCX Gold Futures Feb 2026, Silver Price Crash News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com