Gold, Silver Rate Today on March 5: आज 5 मार्च 2026 को अगर आप सोना या चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ताजा रेट हाल जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध (Middle East War) के तनाव ने पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल मचा दी है, जिसका सीधा असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है. ईरान पर हुए हमलों के बाद निवेशकों में डर का माहौल है, जिसके चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की डिमांड अचानक बढ़ गई है.अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारत के सर्राफा बाजारों तक, सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
Gold and Silver Prices Live: चांदी में भी गिरावट का दौर

Gold and Silver Prices Live: सोने में बिकवाली का दौर जारी

Gold and Silver Prices Live: गोल्ड-सिल्वर के लिए जरूरी लेवल्स
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने के लिए ₹1,58,000 और ₹1,62,000 मजबूत सपोर्ट लेवल हैं, जबकि ₹1,75,000 से ₹1,80,000 तक रेजिस्टेंस देखा जा सकता है. वहीं चांदी के लिए ₹2,50,000 का सपोर्ट और ₹3,20,000 का ऊपरी रेजिस्टेंस लेवल तय किया गया है.
Gold, Silver Rate Today Live: ग्लोबल मार्केट में क्या हैं सोने-चांदी भाव?
ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 1.2% बढ़कर $84.43 प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.8% की बढ़त के साथ $5,176.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. डॉलर इंडेक्स में 0.22% की मामूली बढ़त के बावजूद ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी को सहारा मिल रहा है.
Gold, Silver Rate Today Live: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
आज MCX पर शुरुआती कारोबार में युद्ध के डर से निवेशकों ने जमकर सोना-चांदी खरीदा, जिससे चांदी 3.3% और सोना 1% से ज्यादा उछल गया था. हालांकि, ऊंचे भाव पर कुछ बड़े निवेशकों ने 'मुनाफावसूली' (Profit Booking) शुरू कर दी, जिससे बाजार में अचानक बिकवाली बढ़ी और कीमतों में नरमी आ गई.
Gold silver Price Today Live: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा 'यू-टर्न'
मार्केट में आज सुबह सोना और चांदी जिस रफ्तार से ऊपर गए थे, दोपहर होते-होते उसी रफ्तार से नीचे भी आ गए. सुबह एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹1,63,142 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, लेकिन दोपहर 12.13 बजे तक यह गिरकर ₹1,61,165 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी में भी बड़ी गिरावट दिखी और यह ₹2,74,251 के उच्च स्तर से फिसलकर ₹2,62,451 प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
Gold Silver Price Live: प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
Gold Silver Price Fall: मिडिल-ईस्ट में छिड़ी जंग का असर अब सीधे आपकी जेब और निवेश पर दिखने लगा है. आज 5 मार्च 2026 को सोने और चांदी के बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया.सुबह की भारी तेजी के बाद दोपहर में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है
Gold Rate Today LIVE: कोलकाता में सोने के दाम
Gold Rate in Kolkata: कोलकाता में आज सोने की कीमतों में दिल्ली के मुकाबले थोड़ा उछाल है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता के सर्राफा बाजारों में आज इसी भाव पर कारोबार हो रहा है.
Gold Price Today LIVE: हैदराबाद में सोने का ताजा भाव
Gold Rate in Hyderabad: हैदराबाद के बाजारों में भी आज सोने की कीमतें सुर्खियों में हैं. यहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. शहर के ज्वैलरी शोरूम्स में ग्राहकों की भीड़ के बीच कीमतों में यह बढ़त दर्ज की गई है.
Gold Price Today LIVE: चेन्नई में सबसे महंगा मिल रहा है सोना
Gold Rate in Chennai:दक्षिण भारतीय बाजारों में चेन्नई आज देश के अन्य महानगरों के मुकाबले सबसे आगे है. यहां 24 कैरेट सोना 1,62,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.
Gold Rate Today LIVE: बेंगलुरु में सोने की कीमतें
Gold Rate in Bengaluru: आईटी सिटी बेंगलुरु में भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. यहां आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए आपको 1,61,940 रुपये खर्च करने होंगे. दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों की तरह बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में तेजी दिख रहा है.
Gold, silver price live: मुंबई में आज क्या है सोने का रेट?
Gold Rate in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की चमक बरकरार है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत लगभग 1,61,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. मुंबई के बाजारों में सोने की डिमांड हमेशा की तरह ऊंची बनी हुई है.
Gold, Silver Rate Today Live: दिल्ली में सोने का भाव
Gold Rate in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. अगर आप दिल्ली के सर्राफा बाजार से खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आज का यह रेट आपके बजट के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.
Gold, Silver Rate Today Live: सोने की चमक भी हुई फीकी,जानें कितना सस्ता होगा सोना
सोने के दाम भी सुबह के मुकाबले काफी नीचे आ गए हैं. सुबह जो सोना ₹1,62,598 पर पहुंच गया था, वह दोपहर 12:10 बजे तक गिरकर ₹1,61,350.00 के स्तर पर आ गया है. सुबह की तुलना में सोने में करीब ₹1,248 की कमी आई है और फिलहाल यह कल के मुकाबले 175.00 (0.11%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.
Gold Silver Price MCX Live: चांदी हुई ₹8,000 से ज्यादा सस्ती
Gold Silver News: चांदी की कीमतों में आज एक बड़ा 'यू-टर्न' देखने को मिला है. सुबह 9 बजे जो चांदी ₹2,70,484 के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रही थी, वह दोपहर 12 बजे तक करीब ₹8,484 गिरकर ₹2,62,000.00 पर आ गई है. इस समय चांदी में 3,560.00 (1.34%) की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है.
Gold Silver MCX Live: सोने की कीमतों में आ सकती है बड़ी तेजी
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के निवेशकों को डरा दिया है. डीबीएस बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध की वजह से आने वाले दिनों में सोना और डॉलर जैसे सेफ हवन एसेट की कीमतों में बड़ी तेजी आ सकती है.युद्ध के माहौल में जब शेयर बाजार गिरता है, तब निवेशक सोने और डॉलर जैसी चीजों में पैसा लगाना सुरक्षित समझते हैं. डीबीएस बैंक की रिपोर्ट में कहा गयाहै कि तनाव बढ़ने पर सोने के साथ-साथ जापानी येन और डॉलर जैसी करेंसी की डिमांड बढ़ेगी. हालांकि, बैंक ने आगाह किया है कि चांदी को सोने के विकल्प के रूप में देखना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि चांदी की 60% मांग इंडस्ट्रीज से आती है.
Gold Silver Price Today Live: देश के बड़े शहरों में सोना-चांदी का आज का भाव

Gold,Silver Price Today Live: सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. सुबह के कारोबार में अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 1,073.00 (0.66%) की बड़ी बढ़त के साथ 1,62,598.00 के स्तर पर पहुंच गया.चांदी में तो और भी ज्यादा तेजी देखी जा रही है. मई सिल्वर फ्यूचर्स 4,924.00 (1.85%) उछलकर 2,70,484.00 के पार निकल गया है.
Gold, Silver Price Live: चांदी एक ही झटके में करीब 5000 रुपये महंगी

Gold, Silver MCX Live: सोना 1000 रुपये उछला

Gold,Silver Price Live: चांदी की कीमतों में रौनक
चांदी के बाजार में भी आज जबरदस्त रौनक है और कीमतें नए रिकॉर्ड बना रही हैं. चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत सबसे अधिक 2,66,650 रुपये और 2,66,300 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई है. बेंगलुरु में चांदी 2,66,090 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है. मुंबई में चांदी का रेट 2,65,880 रुपये है, जबकि दिल्ली में यह 2,65,420 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है. कोलकाता के बाजार में आज चांदी का भाव लगभग 2,65,530 रुपये के आसपास चल रहा है.
Gold,Silver Price Live: दिल्ली-मुंबई सहित बाकी शहरों में आज सोने का भाव
Gold Price Today in India: भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी हलचल देखी जा रही है. 24 कैरेट सोने के रेट्स पर नजर डालें तो चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा 1,62,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में यह क्रमशः 1,62,070 रुपये और 1,61,940 रुपये के आसपास बनी हुई है. मुंबई में सोना 1,61,810 रुपये पर बिक रहा है, वहीं कोलकाता में इसका भाव 1,61,600 रुपये दर्ज किया गया है. दिल्ली इन सभी महानगरों से थोड़ा पीछे है, जहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,530 रुपये पर टिका हुआ है.
Gold, Silver MCX Live: सोना 1.61 लाख पर, चांदी 2.66 लाख के पार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते दिन अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 1,61,550.00 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, चांदी के भाव की बात करें तो यह 2,66,156.00 के स्तर पर पहुंच गया.
Gold,Silver Price Live: मिडिल ईस्ट में तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का आज छठा दिन है और फिलहाल शांति के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. इस तनावपूर्ण माहौल के कारण निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी सोने और चांदी पर बढ़ा है, जिससे इनकी कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) की बात करें तो सुबह तक हाजिर सोना (Spot Gold) 0.5% बढ़कर $5,164.57 प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ी है और यह 0.5% की बढ़त के साथ $83.98 पर कारोबार कर रही है.