विज्ञापन

Gold Silver Price: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 1,200 रुपये से ज्यादा लुढ़की, खरीदारी से पहले जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Gold Silver Price In India Today, 20 May 2026: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! ग्लोबल मार्केट से लेकर MCX तक औंधे मुंह गिरी कीमतें. जानिए आज 20 मई को दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में क्या हैं सोने और चांदी के नए रेट्स...

Gold Silver Price: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 1,200 रुपये से ज्यादा लुढ़की, खरीदारी से पहले जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
Gold Silver Rate Today May 20 , 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती है.

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके लिए राहत भरी खबर है.आज ,बुधवार को भारत समेत दुनिया भर के बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर देश के बड़े शहरों के सराफा बाजारों तक, सोने और चांदी के तेवर आज ढीले पड़े हैं.जहां MCX पर सोना 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है, वहीं चांदी में भी 1,200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

आइए जानते हैं कि आज देश के प्रमुख महानगरों में आपको सोना-चांदी किस भाव पर मिलेगा और और आखिर कीमतों में गिरावट की वजह क्या है.

MCX पर सोने की कीमत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने में कमजोरी दिखी. 05 जून 2026 का गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 760 रुपये यानी 0.48% गिरकर 1,58,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. ट्रेडिंग के दौरान इसका डे रेंज 1,57,959 से 1,60,378 रुपये के बीच रहा.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली. MCX पर 03 जुलाई 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 1,219 रुपये यानी 0.45% टूटकर 2,68,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा. इंट्राडे में इसका डे रेंज 2,66,850 से 2,69,605 रुपये के बीच रहा.

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट (Gold Price Today)

मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. दिल्ली में यह लगभग 1,59,270 रुपये, कोलकाता में 1,59,330 रुपये, बेंगलुरु में 1,59,670 रुपये, हैदराबाद में 1,59,800 रुपये और चेन्नई में सबसे ज्यादा 1,60,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है.

चांदी के ताजा रेट क्या हैं? (Silver Price Today)

मुंबई में चांदी का भाव करीब 2,70,500 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली में यह 2,70,030 रुपये, कोलकाता में 2,70,140 रुपये, बेंगलुरु में 2,70,710 रुपये, हैदराबाद में 2,70,920 रुपये और चेन्नई में लगभग 2,71,280 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर लुढ़का

ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी दबाव में दिखे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.49% की गिरावट के साथ 4,462 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17% टूटकर 73.868 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी.

क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती मानी जा रही है. डॉलर इंडेक्स बढ़कर करीब 99.29 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना. इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव, निवेशकों की सतर्कता और ग्लोबल मार्केट में मजबूत डॉलर ने भी सोना-चांदी की कीमतों को नीचे खींचा है.
 

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Price Crash, Gold Silver Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com