विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: ऑल-टाइम हाई से 2 लाख रुपये तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी धड़ाम! जानें आज कहां पहुंचा भाव

Gold Silver Price Today, 13 July 2026: MCX पर सोना 1.12% और चांदी 2.14% तक टूट गई. चांदी के दाम में एक ही दिन में 5,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. जानिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य शहरों में आज के ताजा रेट और बाजार में आई इस गिरावट के पीछे की असली वजह.

Gold-Silver Price Today: ऑल-टाइम हाई से 2 लाख रुपये तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी धड़ाम! जानें आज कहां पहुंचा भाव
Gold, Silver Rate Today July 13: आज और सस्ता हुआ सोना-चांदी! अपने रिकॉर्ड हाई से अब कितना नीचे हैं दाम?

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिललिसा आज भी जारी  है. सोमवार 13 जुलाई को सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर सोना करीब 1.12 फीसदी और चांदी 2.14 फीसदी तक गिर गई. वहीं घरेलू बाजार में भी 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना सस्ता हो गया. MCX पर चांदी की कीमत में एक ही दिन में 5,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं, सोने का भाव 1400 रुपये  गिरा है.

सोमवार सुबह MCX पर गोल्ड फ्यूचर करीब 1.12 फीसदी टूटकर 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं सिल्वर फ्यूचर करीब 2.14 फीसदी गिरकर 2,18,230 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. ऐसे में खरीदारी से पहले जान लें कि आज दिल्ली-मुंबई सहित देश के बाकी शहरों में में सोना-चांदी के रेट कितने घटे हैं और ताजा भाव क्या है...

देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,43,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,780 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. वहीं  चांदी का भाव 2,17,020 रुपये प्रति किलो है.
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 1,43,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी 2,17,410 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
  • बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 1,43,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का रेट 2,17,590 रुपये प्रति किलो है.
  • हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,42,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां आज 24 कैरेट सोना 1,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 930 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं चांदी का भाव 2,17,760 रुपये प्रति किलो है.
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,30,818 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी 2,18,050 रुपये प्रति किलो मिल रही है.
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,268 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,17,130 रुपये प्रति किलो है.

पिछले दो हफ्ते से लगातार टूट रहे हैं सोने-चांदी के दाम

जुलाई की शुरुआत से ही सोना और चांदी लगातार कमजोर बने हुए हैं. 1 जुलाई को MCX पर 24 कैरेट सोना 1,44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब करीब 2,873 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 1 जुलाई को 2,30,384 रुपये प्रति किलो थी और अब तक 13,107 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट चुकी है.

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना?

इस साल जनवरी में सोने ने पहली बार 2 लाख रुपये का स्तर पार किया था और करीब 2.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था. अब सोना उस रिकॉर्ड स्तर से करीब 60 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. हाई बनाने के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

चांदी रिकॉर्ड हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती

चांदी ने भी जनवरी 2026 में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था. अब इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर से 2 लाख रुपये से ज्यादा नीचे आ चुकी है. सोमवार को MCX पर चांदी करीब 2.18 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी.

ग्लोबल मार्केट में भी 1% लुढ़का गोल्ड-सिल्वर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है. स्पॉट गोल्ड 1.5 फीसदी तक गिरकर करीब 4,059 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 1 फीसदी से ज्यादा फिसल गया. अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी चिंता से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की आशंका बढ़ गई है. इसी वजह से सोने पर दबाव देखने को मिल रहा है.

लगातार क्यों घट रहे हैं सोने -चांदी के दाम?

बाजार को जानकारों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें तेज हुई हैं. अगर तेल महंगा रहता है तो महंगाई बढ़ सकती है. ऐसे में दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंक ब्याज दरें जल्दी कम नहीं करेंगे. ऊंची ब्याज दरों का असर सोने की मांग पर पड़ता है और इसी कारण पिछले दो हफ्तों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कमजोरी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-  Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 13 से 19 जुलाई के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Gold Silver Rate Today, Gold Silver Price Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com