विज्ञापन

सोना 1 हजार, चांदी 4 हजार सस्ती, अमेरिका-ईरान टेंशन ने पलटी बाजी, एक्सपर्ट बोले- डरें नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टेंशन की वजह से बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उठापटक देखने को मिल रही है. केडिया एडवाइजरी के अनुसार, आने वाले हफ्ते में भी बाजार में यही माहौल जारी रह सकता है.

सोना 1 हजार, चांदी 4 हजार सस्ती, अमेरिका-ईरान टेंशन ने पलटी बाजी, एक्सपर्ट बोले- डरें नहीं
सोने-चांदी में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दिख रही है. हालांकि एक्सपर्ट भविष्य में सोने को लेकर बुलिश हैं.
NDTV

Gold-Silver Price Prediction: सोने-चांदी की कीमतों को लेकर अब एक्सपर्ट भी कंफ्यूज हो रहे हैं. किसी दिन दाम वापसी करते हुए दिखाई देते हैं, तो कभी एक दम से नीचे गिर जाते हैं. एमसीएक्स के साथ ग्लोबल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है. एमसीएक्स पर आज सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोना 1 हजार रुपये गिरकर 1,44,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी 3500 रुपये से कम होकर 2,22,813 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही हैं.

कमोडिटी मार्केट की दिग्गज रिसर्च फर्म केडिया एडवाइजरी के अनुसार, ये उठापटक आने वाले हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं लेगी. अमेरिका-ईरान के बीच का माहौल और आने वाला रुख ही इन दोनों कीमती धातुओं की दिशा तय करने वाला है.

निचले लेवल पर खरीदारी का मौका

केडिया एडवाइजरी के अनुसार, भले ही इस समय कीमतों में गिरावट हो, लेकिन ये निवेशकों के लिए खरीदारी का एक शानदार अवसर भी हो सकता है. जब भी बाजार में कोई बड़ी गिरावट आती है, तो सोने को लोअर लेवल पर खरीदने की होड़ मच जाती है. हालांकि निवेश सोच समझकर एक प्लान के जरिए किया जाना चाहिए. 

एकमुश्त के बजाय SIP सेफ

सोने-चांदी में निवेश करने के पुराने तरीके अब बदल चुके हैं. केडिया एडवाइजरी ने बताया कि अभी के समय में एक मुश्त निवेश करने के बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP) के जरिए निवेश करना सेफ रहेगा. एसआईपी का सबसे बड़ा फायदा होता है कि ये बाजार के उतार-चढ़ाव को एवरेज कर देता है. जब कीमतें कम होंगी, तो आपको ज्यादा यूनिट्स या ग्राम मिलेंगे और जब कीमतें ज्यादा होंगी, तो कम. इससे आपका निवेश सेफ रहता है और बाजार के क्रैश होने का रिस्क कम हो जाता है.

लॉन्ग टर्म में मिलेगा बंपर रिटर्न

अगर आप सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं, तो शॉर्ट-टर्म मुनाफे की सोच को छोड़ना होगा. केडिया एडवाइजरी के अनुसार निवेशकों को अपने लॉन्ग टर्म के टारगेट को फोकस में रखना चाहिए. इतिहास गवाह है कि शॉर्ट टर्म के लिए जियो पॉलिटिक्स की वजह से सोने में गिरावट आई हो, लेकिन लंबी अवधि में इसने हमेशा बेहतरीन रिटर्न दिया है. इसलिए, अगले 3 से 5 साल या उससे ज्यादा के नजरिए से किया गया निवेश ही आपको बाजार की इस उठापटक से बचा सकता है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में फ्री बस सफर करने वाली महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी, यूं करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Silver Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com