विज्ञापन

Gold Smuggling Trends India: क्या 15% इंपोर्ट ड्यूटी भारत में फिर बढ़ाएगी सोने की तस्करी? ये रिपोर्ट चौंका देगी

Gold Smuggling Trends India: क्या सोने की कीमत और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से भारत में फिर से तस्करी बढ़ सकती है? इस सवाल को समझने के लिए DRI की रिपोर्ट पढ़ें, कुछ हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी.

Gold Smuggling Trends India: क्या 15% इंपोर्ट ड्यूटी भारत में फिर बढ़ाएगी सोने की तस्करी? ये रिपोर्ट चौंका देगी

Gold Smuggling Trends India: भारत में सोने को सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि किस्मत और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है. लेकिन अब यही सोना सरकार और कानून व्यवस्था के लिए समस्या बनता दिख रहा है. दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया. लेकिन एक्सपर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि इससे सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के मामले बढ़ सकते हैं.

Gold Smuggling Trends India

Gold Smuggling Trends India

क्यों बढ़ रहा है तस्करी का खतरा?

एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदें. इसके पीछे बड़ी वजह है भारत का बढ़ता हुआ इंपोर्ट बिल. भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर देशों में से एक है और हम अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करते हैं. ज्यादा सोना खरीदने का मतलब है ज्यादा डॉलर खर्च करना, जिससे फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव पड़ता है. लेकिन, अर्थशास्त्र का एक सिंपल नियम है, जब किसी चीज की रियल कीमत और तस्करी की लागत के बीच का अंतर बढ़ता है, तो अवैध धंधा फलने-फूलने लगता है. 15% ड्यूटी और 3% GST को मिलाकर कुल टैक्स करीब 18% से ऊपर चला जाता है. ये अंतर तस्करों के लिए प्रति किलो लाखों रुपये का मुनाफा पैदा करता है.

Gold Smuggling Trends India

Gold Smuggling Trends India

DRI की रिपोर्ट से जानें पूरा मामला

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की रिपोर्ट 'स्मगलिंग इन इंडिया 2019-20' में बताया है कि सोने पर अधिक ड्यूटी तस्करी को इंसेंटिवाइज करती है. आंकड़ों पर नजर डालें तो ये स्थिति और भी बड़ी लगती है. दरअसल वित्त वर्ष 2022 में हर दिन स्मगलिंग के औसत 2 मामले दर्ज किए गए और करीब 0.4 किलो सोना जब्त हुआ. वित्त वर्ष 2024 में इनके मामलों की संख्या बढ़कर 16 हर दिन हो गई और जब्ती का आंकड़ा 10 किलो प्रतिदिन के पार चला गया.

Gold Smuggling Trends India

Gold Smuggling Trends India

तस्करी के बदलते रास्ते

DRI की रिपोर्ट के अनुसार, तस्कर अब पकड़े जाने के डर से अपने रास्ते बदल रहे हैं. पहले तस्करी का अहम जरिया हवाई मार्ग (Airports) हुआ करता था, लेकिन अब लैंड बॉर्डर्स का इस्तेमाल बढ़ गया है. करीब 43.7% तस्करी अब भी एयरपोर्ट्स के जरिए होती है, जहां बॉडी कंसीलममेंट और गोल्ड पेस्ट जैसे तरीके अपनाए जाते हैं. वहीं करीब 55.9% तस्करी अब म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल की सीमाओं के जरिए हो रही है. खासकर म्यांमार से लगने वाला खुला बॉर्डर तस्करों के लिए पसंदीदा रास्ता बन गया है. समुद्री मार्ग की बात करें तो यहां से केवल 0.5% जब्ती हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां यहां भी अलर्ट मोड पर हैं.

ये भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, बाजार में होंगे ग्राहक कम, CTI ने कहा- छोटे दुकानदारों पर 4000 रुपए तक की पड़ेगी मार

ये भी पढ़ें- रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.14 पर पहुंचा, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Hike India, Import Duty On Gold 15 Percent, Gold Smuggling Trends India, DRI Report On Gold Smuggling, Impact Of High Gold Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com