Gold Silver Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर देखने को मिल रहा है. बुधवार, 06 मई 2026 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2.70 प्रतिशत तक की जोरदार मजबूती दर्ज की गई. निवेशकों के लिए यह खबर काफी अहम है क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.
MCX पर रिकॉर्ड तेजी: सोना और चांदी दोनों चमके
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई है.सोने (Gold) का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,49,753 रुपए के मुकाबले सीधे 1,52,000 रुपए पर खुला. दोपहर तक यह 1.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,51,838 रुपए पर कारोबार कर रहा था.
चांदी (Silver) में सोने से भी ज्यादा तेजी देखी गई. इसका 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5,000 रुपए की बढ़त के साथ 2,49,316 रुपए पर खुला और दोपहर तक यह 2.69 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 2,50,900 रुपए के स्तर पर पहुंच गई.
आज क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी?
बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में इस उछाल का सबसे बड़ा कारण डॉलर इंडेक्स में आई 0.17 प्रतिशत की कमजोरी है, जो अब 98.14 के स्तर पर आ गया है.डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह बड़ी करेंसी यूरो, येन, पाउंड, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है.डॉलर कमजोर होने से भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे (0.12%) मजबूत होकर 95.07 पर पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट का जानें हाल
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी तेजी का रुख है. कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,656 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.
आज आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का रेट?
अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि आपके शहरों में आज , 6 मई, 2026 को 10 ग्राम सोने (24K) और 1 किलो चांदी के ताजा भाव क्या हैं...
- दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट ₹15,144 है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,65,000 है.
- मुंबई में सोना ₹15,131 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,65,000 प्रति किलो पर बिक रही है.
- चेन्नई में सोने का भाव सबसे अधिक ₹15,328 है और चांदी यहाँ ₹2,70,000 प्रति किलो है.
- कोलकाता और बेंगलुरु में सोना ₹15,131 और चांदी ₹2,65,000 के स्तर पर बनी हुई है.
- हैदराबाद और केरल में सोने का रेट ₹15,131 है, जबकि चांदी ₹2,70,000 प्रति किलो पर है.
- अहमदाबाद और वडोदरा में सोना ₹15,134 और चांदी ₹2,65,000 के भाव पर उपलब्ध है.
क्या बोले एक्सपर्ट?
बुलियन मार्केट को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं. उनका मानना है कि मिडिल ईस्ट में जैसे-जैसे टेंशन कम होगी, वैसे ही सोने-चांदी में तेजी आ सकती है. हालांकि ये तेजी पहले जैसे होगी या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. इसलिए जो निवेशक लंबी अवधि में निवेश का प्लान बना रहे हैं या किया हुआ है, उनको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिस सकता है. शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव ज्यादा होने की वजह से मुनाफावसूली का असर ज्यादा देखने को मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं