विज्ञापन
24 minutes ago

Gold-Silver Prices Today Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिल रही है. दो दिन के वीकेंड के बाद सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. सोना 2200 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी 12,000 रुपये से ज्‍यादा महंगी हो गई. दिन के कारोबार के दौरान कीमतें बढ़ती-घटती रहीं. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.57 लाख/10 ग्राम के करीब चल रही है. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है और इसके भाव 2.59 लाख/किलो के पार कर गए हैं. सोने ने आज 1,58,500 रुपये/10 ग्राम का हाई बनाया, जबकि चांदी ने 2,64,885 रुपये/किलो का हाई छुआ था. 

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर बड़ा अपडेट दे रहे हैं. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी बता रहे हैं. इतना ही नहीं, निवेशकों के लिए हम सोने-चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय भी बता रहे हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको यहां मिलेंगे हर अपडेट्स 

Gold, Silver Rate Today, 9 February 2026 LIVE UPDATES:

Gold-Silver Price Today Live Updates: निवेशक खरीदारी की तरफ लौटे

सोने-चांदी में आज निवेशकों ने खरीदारी का माहौल बनाया है. इसी वजह से सुबह से लेकर अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Gold Silver Latest Rates MCX LIVE: सोना-चांदी का भाव कहां तक पहुंचा?

Gold Silver Prices Latest on MCX LIVE: सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब MCX पर सोने का भाव 1,57,400 रुपये/10 ग्राम के करीब है. आज सोने में 1.25% का उछाल देखा जा रहा है. वहीं चांदी की कीमतें आज सुबह से 4.45% या 11,108 रुपये तक बढ़ चुकी है. चांदी फिलहाल MCX पर 2.61 लाख/ किलो के पार पहुंच गई है. 

Gold Silver Price Hike Reasons: क्‍यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?

Why Gold-Silver Prices are High: सोने-चांदी की कीमतों के बढ़ने के पीछे जियो पॉलिटिकल टेंशन को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है. ईरान के शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को अमेरिका-ईरान परमाणु बातचीत को अच्छी शुरुआत बताया हो, लेकिन ईरान ने साफ कहा है कि वह यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं छोड़ेगा.

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक तनाव लंबे समय तक बना रह सकता है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश जैसे सोने-चांदी की ओर रुख करते रहेंगे.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद तब और बढ़ गई जब सैन फ्रांसिस्को फेड की चेयरपर्सन मैरी डैली ने लेबर मार्केट बाजार की कमजोरी को दूर करने के लिए एक या दो बार और ब्याज दर घटाने का आह्वान किया. विश्लेषकों का कहना है कि इससे भी सोना-चांदी की कीमतों को सहारा मिला है.

Gold in India Live: भारत में सबसे ज्यादा सोना कहां मिलता है

Gold in India Live: देश में ज्यादातर सोना सिर्फ एक ही राज्य से आता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत के प्राथमिक सोने के उत्पादन का करीब 99% हिस्सा कर्नाटक राज्य से आता है. यही सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है. यहां सोने की दो प्रमुख सोने की खदानें कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) और हुट्टी गोल्ड माइन्स हैं. कोलार गोल्ड फील्ड्स ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी और गहरी खदान मानी जाती थी, लेकिन सोने की कीमतों में गिरावट और अन्य कारणों से इसे 2001 में बंद कर दिया गया. आज सबसे बड़ी और चालू खदान हुट्टी गोल्ड माइन्स है, जो रायचूर जिले में है.

Silver Price Live Rates: चांदी का भाव 2.59 लाख रुपये/किलो पहुंचा?

Silver rates Today Live on MCX: सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे चांदी की कीमतें 9,100 रुपये से ज्‍यादा के उछाल के साथ 2,59,300 रुपये/किलो के पार पहुंच गया. 

Gold Reserve Latest Data: भारतीय परिवारों के पास सबसे ज्‍यादा सोना

Gold Reserves: वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास सबसे ज्‍यादा सोना है. फोर्ट नॉक्‍स में करीब 8,133.5 टन सोना है. वहीं दूसरे नंबर पर है जर्मनी, जिसके पास 3,350.3 टन सोना है. फिर इटली, फ्रांस, रूस, चीन आते हैं. भारत के पास आधिकारिक भंडार  880.2 टन सोने का है. सबसे बड़ी बात ये है कि भारतीय परिवारों के पास 34,600 टन सोना है, जो दुनिया में किसी भी देश के स्‍वर्ण भंडार से कई गुना ज्‍यादा है. 

Gold Silver Rates Live MCX: चांदी 2.61 लाख के पार, सोना कितना चढ़ा?

Gold Silver Prices Live MCX: कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चांदी 11,000 रुपये से ज्‍यादा महंगी हो गई है और भाव 2.61 लाख के पार चला गया है. सोने का भाव 1.57 लाख के पार पहुंच गया है. नीचे देखिए चार्ट_

Gold Silver Rates Live: उछाल के बाद नीचे आया सोना-चांदी

Gold Silver Prices Live: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के बाद थोड़ी कमी देखी जा रही है. MCX पर 12,000 रुपये तक की उछाल के बाद चांदी थोड़ी नीचे आई है, जबकि सोने का भाव भी शुरुआती कारोबार के समय से थोड़ा कम हुआ है. पूरी अपडेट जल्‍द ही, बने रहिए हमारे साथ. 

Gold Silver Rates Live: दिल्‍ली-मुंबई और अन्‍य शहरों में सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rates Live In Different Cities: सोने-चांदी के भाव में अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजार में अंतर देखा जा रहा है. दिल्‍ली में सोने का भाव 1,54,730 रुपये/10 ग्राम है, जबकि मुंबई में 1.55 लाख/10 ग्राम के पार है. नीचे चार्ट में अन्‍य शहरों के भाव भी देखिए 

Gold Shares Live: कल्‍याण ज्‍वेलर्स के शेयरों में अपर सर्किट

सोमवार को कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लग गया और यह 417.75 रुपये पर लॉक हो गया. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों के चलते आज ये उछाल देखा गया. 


कल्याण ज्वेलर्स Q3 नतीजे (सालाना आधार पर)

  • कुल आय (Revenue): 42.1% की बढ़ोतरी के साथ 10,343 करोड़ रुपये रही (पिछले साल यह 7,278 करोड़ रुपये थी).
  • EBITDA: 74.5% बढ़कर 750 करोड़ रुपये पर पहुँच गया (पिछले साल यह 430 करोड़ रुपये था).
  • EBITDA मार्जिन: 140 बेसिस पॉइंट सुधरकर 7.3% रहा (पिछले साल यह 5.9% था).
  • शुद्ध लाभ (Net Profit): मुनाफे में 90.3% का भारी उछाल देखा गया और यह 416 करोड़ रुपये रहा (पिछले साल यह 219 करोड़ रुपये था).

Source: NDTV Profit 

Gold Prices MCX Live Today: सोने के भाव 1.57 लाख के पार

Gold Prices MCX Live Today: MCX पर सोने का भाव भी करीब 2,200 रुपये तक चढ़ गया. अप्रैल डिलीवरी वाले सोना 2,162 रुपये के उछाल के साथ 1,57,613 रुपये/10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया.

MCX Gold Silver Price LIVE: बाजार खुलते ही चांदी 2.62 लाख के पार

Gold Silver Rate in India LIVE: सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में शुरुआती कारोबार में 12,000 रुपये से ज्‍यादा का उछाल आया और भावभाव 2,62,526 रुपये/किलो के पार पहुंच गया. 

Gold Silver Live: सोना-चांदी का हाल

Gold Silver Prices Live: घरेलू बाजार में शुक्रवार को चांदी 6000 रुपये  उछलकर 2 लाख 50 हजार के पास पहुंच गई, जबकि सोना करीब 3000 रुपये चढ़कर 1.55 लाख के पास बंद हुआ. कच्चा तेल करीब 1% गिरकर 68 डॉलर के नीचे आ गया था.  

Gold Silver Price Live: गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद

Gold Silver Price Live Today:आज घरेलू मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद है. वीकेंड पर भारत और अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी होने के बाद आज मार्केट खुल रहे हैं. शेयर मार्केट के साथ-साथ आज कमोडिटी मार्केट में भी इसका असर देखा जा सकता है. 

Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितना सस्‍ता हुआ सोना?

MCX पर सोने की मौजूदा कीमत 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब है. गोल्‍ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. इस लिहाज से सोने के दाम  38 हजार रुपये तक कम हो गए हैं.  

Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी?

Silver Prices Fall Live Updates: चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1.71 लाख रुपये सस्‍ती हो गई है. इसने 29 जनवरी को 4.20 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. MCX पर चांदी की मौजूदा कीमत 2.49 लाख रुपये/किलो के करीब है. इस लिहाज से चांदी के दाम काफी गिर गए हैं. 

Gold-Silver Live: सोने-चांदी का भाव कहां तक गया?

Gold-Silver High Record Live: सोने ने कॉमेक्‍स पर 5,069 डॉलर/औंस का हाई टच किया, जबकि लो रिकॉर्ड 4,988 डॉलर/औंस रहा. ये 5,003 डॉलर/औंस के भाव पर खुला था. वहीं चांदी ने 78.10 डॉलर/औंस के भाव पर खुलने के बाद 80.33 डॉलर/औंस का हाई छुआ, जबक‍ि 78 के करीब का लो बनाया. घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल की संभावना जताई जा रही है.

Gold-Silver Prices Live: आज फिर सोने-चांदी की कीमत में उछाल

Gold-Silver Rates Today Live: अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है. कॉमेक्‍स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोना करीब 67 डॉलर के उछाल के साथ 5,046 डॉलर/औंस के करीब ट्रेड करता दिखा. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी करीब 4 डॉलर का उछाल देखा गया और ये 80 से 81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com