Live Breaking News All Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे राजधानी के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की भागीदारी होने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हितधारकों के एक व्यापक समूह को एक साथ लाना है ताकि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके. यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में किए जा रहे व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित करना है. ईरान-अमेरिका में फिर तल्खी बढ़ रही है. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने अपना दावा ठोका है और अह वह यहां से पार होने वाले जहाजों से टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है. उधर अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी करने की धमकी दी है. सीएम योगी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले आज प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है. आज बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले सभी नेता उनसे मिलने पहुंचे हैं. आज कथित एक्साइज स्कैम पर दिल्ली के पू्र्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आज दिल्ली हाई कोर्ट में पेशी है. देश-विदेश की ताजातरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी
Bihar New CM Live Updates: बिहार के नए सीएम की ताजपोशी में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. 14 अप्रैल ही वह तारीख है जब बिहार के नए सीएम का ऐलान हो जाएगा. अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.14 अप्रैल की देर शाम लगभग 8 बजे पीएम मोदी पटना आ सकते हैं. 14 की रात पटना में पीएम मोदी रुक भी सकते हैं.15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद रवाना हो जाएंगे पीएम मोदी
Noida Protest Live: निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने नोएडा में काटा बवाल, देखिए वीडियो
नोएडा के फेज‑2 इलाके में एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी (सैलरी इंक्रीमेंट) की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पथराव की घटनाएं भी हुईं.स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है.
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of employees of a company gather in protest over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police deployment has been made here… pic.twitter.com/YXByyBMWQr
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Noida Live News Updates: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक हुआ मजदूरों का प्रदर्शन
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. बड़ी संख्या में आज सुबह से एक बार फिर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हो रहा है.पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है. हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने मजदूरों की भीड़ को हटाया,फेज 2 इलाके में प्रदर्शन हुआ तेज
