विज्ञापन

महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सुरेंद्रनगर में 7 लोगों की मौत

सुरेंद्रनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्‍सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना तब हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी.

महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सुरेंद्रनगर में 7 लोगों की मौत
  • गुजरात के सुरेंद्रनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मारकर सात लोगों की जान ले ली
  • मृतक तीर्थयात्री राजकोट के गढ़का गांव से डेकावाला स्थित महादेव मंदिर जा रहे थे और सड़क किनारे टायर बदल रहे थे
  • दुर्घटना में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे, जो डंपर के पास से गुजर रहे थे जब ट्रक ने टक्कर मारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सुरेंद्रनगर:

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्‍सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना तब हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी. ये लोग राजकोट के गढ़का गांव से डेकावाला स्थित महादेव मंदिर जा रहे थे. पांच महिलाओं और दो पुरुषों सहित ये सभी लोग सड़क किनारे टायर बदल रहे एक डंपर के पास से निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने 10 लोगों को टक्कर मार दी. टक्‍कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की जान चली गई.

शवों को फावड़े से निकाला 

भास्करपारा के पास लखतर-विरामगाम हाईवे पर हुई इस सड़क दुर्घटना में मुंधवा परिवार के तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, जो राजकोट के गढ़का गांव से डेकावाला स्थित महादेव मंदिर जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि छह तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस अधिकारियों को शवों को निकालने के लिए फावड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा. 

टायर बदल रहे डंपर ड्राइवर की भी मौत

इसके अलावा, टायर बदलते समय टक्कर लगने से घायल हुए डंपर ड्राइवर की विरामगाम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने लखतर और विरामगाम पुलिस को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखतर सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें :- खुले फाटक से गुजर रहा था ट्रक, तभी आ गई ट्रेन और हो गई टक्कर... देखें वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com