विज्ञापन
16 minutes ago

Gold-Silver Prices Today Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है, जिससे सोने का दाम 3 हजार रुपये से अधिक बढ़ गया है. वहीं, चांदी करीब 21 हजार रुपये सस्ती हो गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपये बढ़कर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक फरवरी को 1,48,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. ऐसे में निवेशकों के पास सस्ते में खरीदारी का मौका बना हुआ है.

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट देने जा रहे हैं. जानिए देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव और एक्सपर्ट्स की राय जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि सोने-चांदी के दाम अब और बढ़ेंगे या फिर गिरवाट आने की उम्मीद है. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको ताजा कीमतों पर नजर रखना जरूरी है. यहां जानें आज 9 फरवरी को सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर से कितने नीचे ट्रेड कर रहे हैं...

Gold, Silver Rate Today, 9 February 2026 LIVE UPDATES:

Gold Silver Price Live: गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद

Gold Silver Price Live Today:आज घरेलू मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद है. वीकेंड पर भारत और अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी होने के बाद आज मार्केट खुल रहे हैं. शेयर मार्केट के साथ-साथ आज कमोडिटी मार्केट में भी इसका असर देखा जा सकता है. 

Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितना सस्‍ता हुआ सोना?

MCX पर सोने की मौजूदा कीमत 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब है. गोल्‍ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. इस लिहाज से सोने के दाम  38 हजार रुपये तक कम हो गए हैं.  

Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी?

Silver Prices Fall Live Updates: चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1.71 लाख रुपये सस्‍ती हो गई है. इसने 29 जनवरी को 4.20 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. MCX पर चांदी की मौजूदा कीमत 2.49 लाख रुपये/किलो के करीब है. इस लिहाज से चांदी के दाम काफी गिर गए हैं. 

Gold-Silver Live: सोने-चांदी का भाव कहां तक गया?

Gold-Silver High Record Live: सोने ने कॉमेक्‍स पर 5,069 डॉलर/औंस का हाई टच किया, जबकि लो रिकॉर्ड 4,988 डॉलर/औंस रहा. ये 5,003 डॉलर/औंस के भाव पर खुला था. वहीं चांदी ने 78.10 डॉलर/औंस के भाव पर खुलने के बाद 80.33 डॉलर/औंस का हाई छुआ, जबक‍ि 78 के करीब का लो बनाया. घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल की संभावना जताई जा रही है.

Gold-Silver Prices Live: आज फिर सोने-चांदी की कीमत में उछाल

Gold-Silver Rates Today Live: अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है. कॉमेक्‍स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोना करीब 67 डॉलर के उछाल के साथ 5,046 डॉलर/औंस के करीब ट्रेड करता दिखा. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी करीब 4 डॉलर का उछाल देखा गया और ये 80 से 81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com