विज्ञापन

Gold Silver Prices Today: लो भई! सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, गोल्‍ड 1.47 लाख के नीचे आया, सिल्‍वर के दाम कितने गिरे?

Gold Silver Rates: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्‍म होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं पर दिख रहा है. युद्ध की स्थिति में वैसे तो सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दिखना चाहिए था, लेकिन निवेशक अब सुरक्षित निवेश के तौर पर अमेरिकी डॉलर की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

Gold Silver Prices Today: लो भई! सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, गोल्‍ड 1.47 लाख के नीचे आया, सिल्‍वर के दाम कितने गिरे?
Gold Rates Today, Silver Prices Update: आज सोने-चांदी को लेकर क्‍या है अपडेट?

सोना-चांदी सस्‍ता हुआ या महंगा? मार्केट खुलते ही ये भी एक बड़ी जिज्ञासा लोगों के मन में रहती है. आज सोमवार को जब 3 दिनों के लंबे वीकेंड के बाद घरेलू कमोडिटी मार्केट खुला तो MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सुबह 9:05 बजे के करीब MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 1,48,309 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 2,29,750 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. 

लॉन्‍ग वीकेंड से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी. 2 अप्रैल, गुरुवार को MCX पर चांदी 4.9 फीसदी से ज्‍यादा गिरकर 2,27,694 रुपये/ किलो के भाव पर क्‍लोज हुई थी. वहीं सोना भी 2.67% गिरकर 1,46,091 रुपये/ 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. 

आपके शहर में क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी? 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट यानी शुद्ध सोने की कीमतें 1,50,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई हैं. दिल्ली में इसका भाव 1,50,600 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 1,50,550 रुपये पर बना हुआ है. कोलकाता और चेन्नई में दरें थोड़ी अधिक हैं, जो क्रमशः 1,50,610 रुपये और 1,50,660 रुपये के स्तर पर हैं. जयपुर और लखनऊ में भी कीमतें 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

22 और 18 कैरेट के दाम

आभूषणों के लिए सबसे अधिक उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने की बात करें, तो दिल्ली में इसका भाव 1,38,050 रुपये और कोलकाता में 138,060 रुपये है. मुंबई में यह 138,000 रुपये और जयपुर-कानपुर जैसे शहरों में 137,582 रुपये पर स्थिर है. वहीं, 18 कैरेट सोने की दरें 112,000 रुपये से 115,000 रुपये के बीच हैं, जिसमें दिल्ली 115,150 रुपये के साथ शीर्ष पर है और इंदौर में यह 112,575 रुपये के भाव पर मिल रहा है.

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्‍यों?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्‍म होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं पर दिख रहा है. युद्ध की स्थिति में वैसे तो सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दिखना चाहिए था, लेकिन निवेशक अब सुरक्षित निवेश के तौर पर अमेरिकी डॉलर की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे सोने की तेजी पर थोड़ी लगाम भी लगी है.

निवेश से पहले राय जरूर लें 

आंकड़ों से स्पष्ट है कि उत्तर और दक्षिण भारत के शहरों के बीच सोने की कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है. चेन्नई में शुद्ध सोना सबसे महंगा है, जबकि भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में 18 कैरेट की दरें 1,12,695 रुपये और 1,12,575 रुपये के साथ अपेक्षाकृत कम हैं. चूंकि ये दरें परिवर्तनशील हैं और केवल संदर्भ के लिए दी गई हैं, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निवेश से पहले स्थानीय बाजार की सटीक दरों की पुष्टि अवश्य कर लें. साथ ही अपने निवेश सलाहकार से सुझाव ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Triumph स्‍पीड 400, Thruxton और Scrambler अब 350cc में, 'स्‍टाइल वही, अंदाज नया', क्‍या बदला और कीमत कितनी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com