विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में घर लेने का मौका, गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में 198 फ्लैट्स के लिए शुरू हुआ डिमांड सर्वे, ऐसे लें हिस्सा

गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मधुबन बापूधाम प्रोजेक्ट में 198 ग्रुप हाउसिंग फ्लैट्स को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए ग्राहकों की पसंद जानने के लिए डिमांड सर्वे हो रहा है. खबर में जानिए आप इसका हिस्सा कैसे बन सकते हैं.

दिल्ली-एनसीआर में घर लेने का मौका, गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में 198 फ्लैट्स के लिए शुरू हुआ डिमांड सर्वे, ऐसे लें हिस्सा
जीडीए ने मधुबन बापूधाम में 198 फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे शुरू किया है.
NDTV India

गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने घर खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. यानी जो ग्राहक दिल्ली एनसीआर में अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं, उनके लिए बड़ा मौका हाथ लग सकता है. जीडीए ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में अधूरी पड़ी अपनी ग्रुप हाउसिंग योजना को पूरा करने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है. इस प्रोजेक्ट में टोटल 198 रेजिडेंशियल फ्लैट्स बनाए और बेचे जाएंगे. बड़ी बात ये है कि इस योजना के लिए जीडीए ने डिमांड सर्वे शुरू किया है, यानी ग्राहकों के हिसाब से इन फ्लैट्स को फाइनल टच दिया जाएगा. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि कैसे अपने सपनें के घर को हासिल करने के लिए डिमांड सर्वे में हिस्सा लिया जा सकता है, साथ ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी छोटी-बड़ी खबर क्या है.

डिमांड सर्वे से जाना जाएगा ग्राहकों की पसंद

जीडीए के अनुसार ये ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट अभी के समय में अधूरे फेज में है. सेल से पहले डिमांड सर्वे इसलिए कराया जा रहा है कि ग्राहकों की फ्लैट्स को लेकर पसंद और नापंसद जानी जा सके, जिससे ये जनता की जरूरतों के साथ बजट और लाइफस्टाइल को फुलफिल कर सके. प्रॉपर्टी में पैसा पूरी जिंदगी भर की कमाई का होता है. ऐसे में जल्दबाजी में किसी भी एक फ्लैट को नहीं बनाया जाएगा, जो आम नागरिक के अनुकूल ना हो.

कैसे लें डिमांड सर्वे में हिस्सा?

डिमांड सर्वे के लिए ग्राहक कंस्ट्रक्शन साइट पर मौजूद ऑफिस में जा सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन भी इस सर्वे से जुड़ सकते हैं. इसके लिए जीडीए ने gdaghaziabad.in/demand_survey/ लिंक को लाइव कर दिया है. इसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर देकर सर्वे से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं. साथ ही अथॉरिटी ने ऑफलाइन ग्राहकों के लिए ऑफिस की लोकेशन भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. इस सर्वे में ग्राहक बता सकते हैं कि उन्हें फ्लैट्स में किस तरह की सुविधा चाहिए, साथ ही इसकी कीमत को लेकर क्या उम्मीदें हैं.

फ्लैट्स का साइज और खास बातें

जीडीए के अनुसार मधुबन बापूधाम की इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में इन फ्लैट्स का एरिया 126 वर्गमीटर से लेकर 131 वर्गमीटर रखा है. बड़ा साइज होने की वजह से मिडिल और बड़े परिवारों के लिए ये काफी सुविधाजनक हो सकते हैं. एरिया के अलावा ये प्रोजेक्ट सरकारी है, यानी इनके बनने की क्वालिटी और कागजी कार्रवाई जल्दी और सेफ होगी. खरीदारों को किसी भी धोखाधड़ी का डर नहीं रहेगा.

इस प्रोजेक्ट्स की बड़ी खास बात ये है कि इसकी कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है. ये एरिया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास है. साथ ही दिल्ली, मेरठ आरआरटीएस लाइन का दुहाई स्टेशन भी यहां से सिर्फ 6 किमी दूर है. चौड़ी सड़कें, पार्क और शांति वाला वातावरण इस जगह को रहने के लिए परफेक्ट बनाता है.

प्लॉट स्कीम को खरीदारों ने हाथों हाथ लियाड

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में निवेशक इस समय जमकर पैसा लगा रहे हैं. इससे पहले जीडीए यहां प्लॉट स्कीम लेकर आई थी, जिसमें 350 प्लॉट्स के लिए ही 20 हजार से ज्यादा एप्लीकेशन आ गईं थीं. ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने के इच्छुक हैं तो इस डिमांड सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर बताएं.

ये भी पढ़ें- Zomato-Swiggy का पत्ता साफ? क्या AI की वजह से सच में बंद हो जाएंगे आपके पसंदीदा ऐप्स? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Real Estate Market, Ghaziabad Real Estate Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com