विज्ञापन

भावी भारत का निर्माण अलग-थलग रहकर नहीं होगा... देश के प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स से मिलकर बोले गौतम अदाणी

गौतम अदाणी अक्सर देश के यंग टैलेंट से मिलते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने देश के 17 सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने जो संदेश लिखा वो भावी भारत की सक्सेस के लिए एक रोडमैप है.

भावी भारत का निर्माण अलग-थलग रहकर नहीं होगा... देश के प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स से मिलकर बोले गौतम अदाणी
देश के 17 सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ गौतम अदाणी.
  • गौतम अदाणी ने भारत के 17 प्रमुख स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात करने के बाद अपने विचार एक्स पर शेयर किए.
  • गौतम अदाणी ने कहा कि फाउंडर्स कंपनियां बनाते हैं, जबकि इकोसिस्टम्स राष्ट्रों का निर्माण करते हैं
  • उन्होंने कहा कि आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज देश के 17 सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ये मुलाकात प्रेरणादायक थी, लेकिन उससे भी बढ़कर, इसने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया. संदेश ये कि भारत के भविष्य का निर्माण फाउंडर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एआई, स्पेस और टैलेंट के संगम से ही होगा. 

गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह भारत के 17 सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप फाउंडर्स (ग्रिफिन फाउंडर्स) से मुलाकात हुई, जिनमें से अधिकांश डीप टेक के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. यह मुलाकात प्रेरणादायक थी, लेकिन उससे भी बढ़कर, इसने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया. भावी भारत का निर्माण अलग-थलग रहकर नहीं होगा. इसका निर्माण फाउंडर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एआई, स्पेस और टैलेंट के संगम से होगा. फाउंडर्स कंपनियां बनाते हैं. इकोसिस्टम्स राष्ट्रों का निर्माण करते हैं.'

इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस पर फोकस

इससे पहले अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में रविवार को कहा था कि आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहले आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सोचने से पहले ऊर्जा का प्रवाह होना आवश्यक है, डेटा के संचलन से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा होना चाहिए. इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो, अदाणी समूह का पोर्टफोलियो - जिसमें बंदरगाह, हवाई अड्डे, एनर्जी, ट्रांसमिशन, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं - अलग-अलग व्यवसायों का संग्रह नहीं है, बल्कि एक एकीकृत मंच है, जिसे फिजिकल और डिजिटल दुनिया को जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें-

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ के 11 ITI के कायाकल्प को लेकर गुजरात सरकार के साथ किया बड़ा समझौता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Adani, Adani Group, Gautam Adani Met Startup Founders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com