विज्ञापन

407 फीट ऊंची स्‍टारशिप, इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने का सपना... क्‍या इसलिए सबसे बड़े आईपीओ की ओर बढ़े मस्‍क?

12 जून 2026 को एलन मस्क की स्पेसएक्स दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली है. इससे मिलने वाले पैसे को मस्क स्टारशिप रॉकेट के साथ अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगा सकते हैं.

407 फीट ऊंची स्‍टारशिप, इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने का सपना... क्‍या इसलिए सबसे बड़े आईपीओ की ओर बढ़े मस्‍क?
SpaceX का आईपीओ 12 जून को अमेरिकी मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है.

एलन मस्क की स्पेसएक्स अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट होने के लिए तैयार है. 12 जून को बाजार में आते ही स्पेसएक्स अपनी ही सिस्टर कंपनी टेस्ला को वैल्यूएशन में पीछे कर सकती है. यहां एक सवाल निवेशकों के मन में लगातार आ रहा है कि आखिर मस्क को इतने 1.77 ट्रिलियन डॉलर वाले बड़े आईपीओ को लाने की जरूरत क्यों पड़ी? तो इसका जबाव जुड़ा है मस्क के उस सपने से जुड़ा है, जिसका नाम स्टारशिप और मिशन मार्स है. इस सपने को पूरा करने के लिए 407 फीट लंबे रॉकेट का इस्तेमाल होना है, जिसके जरिए कई बार इंसानों को मंगल और चांद पर ले जाया जाएगा. आसान भाषा में कहें तो मस्क का विजन एकदम क्लियर है कि इस रॉकेट को पूरी तरह से रीयूजेबल लॉन्च सिस्टम के साथ बनाया जाए.

15 बिलियन डॉलर से ज्यादा का खर्च

एक बात क्लियर है कि जब एक ही रॉ़केट बार-बार स्पेस में जाएगा तो इससे मिशन की कॉस्ट भी कम हो जाएगी. इसी कम कॉस्ट के चलते मस्क आम इंसानों के लिए भी मंगल ग्रह के दरवाजे खोलना चाहते हैं. रॉयटर्स की खबर के अनुसार मस्क ने एआई टू सैटेलाइट ग्रुप ने स्टारशिप को डेवलप करने में अभी तक 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम खर्च कर दी है. फंडिंग की इसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए इस आईपीओ को मस्क का बड़ा हथियार माना जा रहा है.

इतना ही नहीं रॉयटर्स की खबर के अनुसार स्पेसएक्स सिर्फ रॉकेट तक सीमित नहीं है. कंपनी अगले साल यानी 2027 के आखिर तक स्पेस में ऑर्बिटल AI कंप्यूटिंग टेस्ट शुरू कर सकती है. इसका मतलब है कि मस्क अब स्पेस में सुपर इंटेलिजेंट सैटेलाइट्स का ऐसा नेटवर्क तैयार कर रहे हैं, जो एआई और डेटा प्रोसेसिंग की तस्वीर ही बदल देगा.

टेस्ला को पीछे कर स्पेसएक्स जाएगी आगे?

एक्सपर्ट की मानें तो 12 जून को जैसे ही स्पेसएक्स लिस्ट होगी वैसे ही वैल्यूएशन के मामले में ये टेस्ला से आगे निकल जाएगी. स्पेसएक्स इस आईपीओ से 1.77 ट्रिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश में है. ऐसे में कंपनी के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर निवेशक इस आईपीओ के दीवाना हो चुके हैं. 

कंपनी को पिछले साल हुआ नुकसान

पीटीआई के अनुसार, स्पेसएक्स के आईपीओ फाइलिंग से पता चला है कि कंपनी को पिछले साल 18.7 अरब डॉलर के रेवेन्यू पर ऑपरेशंस से 2.6 अरब डॉलर का घाटा हुआ था और इस साल की शुरुआत में भी घाटा बढ़ता ही गया. इसलिए आईपीओ के वैल्यूएशन को लेकर कई एक्सपर्ट पहले ही हैरान हो चुके हैं. हालांकि मस्क के भविष्य प्लान को देखते हुए निवेशक अभी भी एआई मॉडल पर दांव खेलने के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें- SpaceX IPO ने बदले वॉल स्ट्रीट के नियम, बिना किसी मैथ के $1.77 ट्रिलियन के वैल्यूएशन पर टिकी नजरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpaceX IPO Date, SpaceX Ipo Latest News, SpaceX IPO Musk Networth, SpaceX IPO Launch, SpaceX IPO Valuation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com