विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2024

घरेलू शेयर बाज़ारों में दो दिन की तेज़ी के बाद गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 पर रहा.

घरेलू शेयर बाज़ारों में दो दिन की तेज़ी के बाद गिरावट
घरेलू शेयर बाज़ारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई...
मुंबई:

घरेलू शेयर बाज़ारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बाज़ार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा मिश्रित वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 पर रहा.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, पॉवरग्रिड, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई. वहीं टाटा स्टील का शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा. HCL टेक्नोलॉजीज़, टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ और JSW स्टील के शेयर भी मुनाफ़े में रहे.

एशियाई बाज़ारों में चीन का शंघाई कम्पोज़िट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा. अमेरिकी बाज़ार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाज़ार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSE Sensex, NSE Nifty, Stock Markets, Share Markets, Stock Exchange
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com