विज्ञापन

धनतेरस पर सोना खरीदने का है प्लान, दुकान पर ही इन 5 तरीकों से करें असली और नकली की पहचान, सुनार भी नहीं लगा पाएगा चूना

धनतेरस और दिवाली पर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को सेफ रखने के लिए सोने की शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है. सोने की शुद्धता केवल उसकी चमक, रंग या वजन देखकर तय नहीं की जा सकती. आइए जानते हैं 5 बेहद आसान तरीके दिए जा रहे हैं जिनसे आप दुकान पर ही असली और नकली सोने में अंतर कर सकते हैं.

धनतेरस पर सोना खरीदने का है प्लान, दुकान पर ही इन 5 तरीकों से करें असली और नकली की पहचान, सुनार भी नहीं लगा पाएगा चूना
सोना खरीदेंगे तो कैसे जानेंगे असली है या नकली?
NDTV Graphics

नई दिल्ली. धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग सोने के सिक्के, गहने और दूसरी चीजें खरीदते हैं. हालांकि, सोने की खरीदारी के बीच इसकी शुद्धता को लेकर सावधान रहना भी जरूरी है. कई बार ग्राहक चमकदार गहने देखकर उन्हें असली सोना समझ लेते हैं, जबकि उनकी शुद्धता उम्मीद के मुताबिक नहीं होती. ऐसे में सोना खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच कर लेना फायदेमंद हो सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी लैब में जाने की जरूरत नहीं है. दुकान पर ही कुछ चीजें देखकर सोने की शुद्धता से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर देखें

सोने की शुद्धता जांचने का सबसे जरूरी तरीका हॉलमार्क देखना है. इंडियन स्टैंडर्ड ब्यूरो (BIS) की हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता कंफर्म होती है. सोने के गहने पर BIS का लोगो, शुद्धता का निशान और 6 डिजिट का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर देखें. इस नंबर को BIS Care ऐप पर डालकर गहने की जानकारी भी जांच सकते हैं. इससे पता चल सकता है कि हॉलमार्क सही है या नहीं.

कैरेट की जानकारी जरूर लें

सोना अलग-अलग शुद्धता में मिलता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि गहने आमतौर पर 22, 18 या 14 कैरेट में बनाए जाते हैं. 22 कैरेट सोने में 91.6 फीसदी सोना होता है. इसलिए गहना खरीदते समय उस पर 22K916, 18K750 या 14K585 जैसे निशान जरूर देखें. इससे सोने की शुद्धता का पता चलता है. 

मैग्नेट टेस्ट 

सोना एक नॉमन-मैग्नेटिक मेटल है. अगर आप सोने के पास एक मजबूत चुंबक लाते हैं और वह उसकी तरफ खिंचता है, तो समझ लें कि उसमें लोहा, निकल या किसी दूसरी मेटल की मिलावट है. असली सोना मैग्नेट की तरफ बिल्कुल भी आकर्षित नहीं होता.

पानी और डेंसिटी टेस्ट 

एक गहरे बर्तन में पानी भरें और उसमें अपना सोने का गहना डालें. असली सोना भारी होता है, इसलिए वह तुरंत पानी की तली में बैठ जाएगा. अगर सोना पानी पर तैरता है या पूरी तरह नीचे नहीं बैठता, तो वह नकली हो सकता है. 

एसिड टेस्ट

हल्का सा पिन मारकर सोने के छिपे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नाइट्रिक एसिड डालें. अगर वह हिस्सा हरा हो जाता है, तो वह तांबा या कोई दूसरी सस्ती मेटल है. असली सोने पर एसिड का कोई असर नहीं होता और उसका कलर नहीं बदलता.

यह भी पढ़ें | Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या है सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त? जानिए पूजा का सही समय और विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras, Gold, Business News India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com