DDA Karmayogi Awaas Yojana 2025: दिल्ली में अपने आशियाने की तलाश कर रहे हैं और आप केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू (PSUs) या सरकारी बैंकों के मौजूदा या रिटायर्ड कर्मचारी हैं तो आप दिल्ली में 25 प्रतिशत की छूट के साथ अपना घर खरीद सकते हैं. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ऐसे ही घर खरीदारों के लिए कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत 7 जुलाई यानी मंगलवार को एक बार फिर से आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. अब घर खरीदार 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. इसकी जानकारी डीडीए ने एक्स पर पोस्ट कर दी.
Your New Address Is Still Waiting
— Delhi Development Authority (@official_dda) July 7, 2026
Due to overwhelming response, DDA Karmayogi Awaas Yojana has been extended till 31 July 2026.
Avail a 25% Special Discount on ready-to-move-in flats exclusively for Serving & Retired Government Employees.
Book now on a First Come First Serve… pic.twitter.com/k7ruJEnxMT
1168 फ्लैट्स बिक्री के लिए हैं उपलब्ध
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सभी श्रेणियों के फ्लैट्स पर सीधे 25% की फ्लैट छूट (Discount) दी जा रही है. इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला में कुल 1168 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इसमें 1BHK, 2BHK और 3BHK तीनों कैटेगरी के बिल्कुल नए और प्रीमियम क्वालिटी के फ्लैट्स शामिल हैं.
कनेक्टिविटी भी है शानदार
ये फ्लैट्स नरेला के सेक्टर A1 से A4, पॉकेट 9 में स्थित है. अगर बात कनेक्टिविटी की करें, तो यह इलाका अर्बन एक्सटेंशन रोड II (UER II) और जीटी करनाल रोड के बेहद नजदीक है. साथ ही, मंजूर हो चुके रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों की वजह से यहां से सेंट्रल दिल्ली और आसपास के इलाकों में आना जाना बेहद आसान हो जाएगा.
इतनी है फ्लैट्स की कीमत
योजना के तहत घर खरीदने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया. यानी 25% डिस्काउंट के साथ घर खरीदने एक और मौका है. डीडीए ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए 25% की भारी छूट के साथ कीमतें काफी किफायती हो कर दी है.
- 1BHK फ्लैट: छूट के बाद अनुमानित कीमत ₹34.03 लाख से ₹34.28 लाख के बीच है.
- 2BHK फ्लैट: छूट के बाद अनुमानित कीमत ₹79.81 लाख से ₹88.16 लाख के बीच है.
- 3BHK फ्लैट: छूट के बाद अनुमानित कीमत ₹114.57 लाख से ₹127.11 लाख के बीच है.
₹50,000 देकर कर सकते हैं बुकिंग
डीडीने फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन के साथ ही टोकन मनी जमा कराने की भी व्यवस्था की है. इसके तहत खरीदार डीडीए की ओर से तय की गई रकम आवेदन के साथ जमा कर घर की बुकिंग करा सकते हैं. आवेदक डीडीए के आधिकारिक आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in, https://eservices.dda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान अलग-अलग प्लैट्स के लिए नीचे दी गई रकम जमा कराना होगा.
- 3BHK फ्लैट के लिए: ₹10,00,000/ (दस लाख रुपये)
- 2BHK फ्लैट के लिए: ₹4,00,000/ (चार लाख रुपये)
- 1BHK फ्लैट के लिए: ₹50,000/ (पचास हजार रुपये)
कौन कर सकता है आवेदन?
डीडीए की तरफ से इन फ्लैट्स के खरीदारों के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई है, जो नीचे दी गई हैं.
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
- आवेदक केंद्र/राज्य सरकार, पीएसयू, पब्लिक सेक्टर बैंक, स्थानीय निकायों या सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए.
- दिल्ली या देश में कहीं और पहले से संपत्ति होने पर कोई रोक नहीं है. पात्र व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आसान हुआ EPF एडवांस , जानें- कौन-कौन उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ
दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से 5% की अतिरिक्त छूट की व्यवस्था की गई है, जिसकी अधिकतम राशि एक लाख रुपये तक तय की गई है. 15 वर्षों की आसान किस्त की सुविधा है.
यह भी पढ़ें - तीन हफ्ते में ही एलन मस्क से छिन गया Trillionaire का दर्जा, जानें अब कितनी संपत्ति के हैं मालिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं