EPFO Medical Advance: जिंदगी में मेडिकल इमरजेंसी कभी भी बताकर नहीं आती है. ऐसे समय में सबसे बड़ी चिंता इलाज के खर्च को लेकर होती है. इसी चिंता को दूर करने और जरूरत के वक्त तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ईपीएफ एडवांस के नियमों को बेहद आसान बना दिया है. EPFO ने आज यानी 7 जुलाई, मंगलवार को एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी. अब अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है, तो आप अस्पताल के बिलों के भुगतान के लिए अपने पीएफ फंड का इस्तेमाल बिना किसी झंझट के कर सकते हैं. यह एडवांस पूरी तरह से नॉन रिफंडेबल होता है, यानी आपको इसे वापस जमा करने की कोई जरूरत नहीं होती. हालांकि, ये आपके ही पैसे होते हैं.
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई है. इसके मुताबिक 12 महीने यानी एक साल की मेंबरशिप होना जरूरी है. दरअसल, पहले एडवांस के लिए लंबी सर्विस की जरूरत होती थी, लेकिन अब केवल 12 महीने यानी 1 साल की ईपीएफ मेंबरशिप पूरी होने के बाद ही आप इस एडवांस निकासी के हकदार बन जाते हैं. इस सुविधा की खास बात ये है कि निकासी की कोई सीमा तय नहीं की गई है. लिहाजा, आप अपनी जरूरत के मुताबिक बार-बार इसका लाभ उठा सकते हैं.
EPF Advances Simplified for Life's Needs
— EPFO (@officialepfo) July 7, 2026
Know what's new in EPF Advance for Illness
Support for You and Your Family#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/FvsFvsZPHY
परिवार की मेडिकल जरूरत के लिए भी निकाल सकेंगे पैसे
एडवांस निकालने के यह सुविधा सिर्फ आपके खुद के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के किसी भी सदस्य के बीमार होने पर ऑनलाइन आवेदन कर एडवांस की राशि निकाल सकेंगे. इसके तहत आप अपने, अपने कर्मचारी, जीवनसाथी, बच्चों और आश्रित माता-पिता के इलाज के लिए भी लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- तीन हफ्ते में ही एलन मस्क से छिन गया Trillionaire का दर्जा, जानें अब कितनी संपत्ति के हैं मालिक
ईपीएफ एडवांस क्लेम करने के लिए अपने नियोक्ता के चक्कर काटने या उनके अप्रूवल का इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है. अगर आपका यूएएन एक्टिवेट है और आपकी केवाईसी यानी आधार और बैंक खाता आपके पीएफ अकाउंट से लिंक है, तो आप EPFO मेंबर यूनिफाइड पोर्टल पर जाकर सीधे खुद ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत में आते ही टेस्ला ने मचाया धमाल, एक साल में ही YL मॉडल की बेच डाली 468 गाड़ियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं