विज्ञापन

Crude Oil Price : ट्रंप की चेतावनी से कच्चा तेल हुआ सस्ता, ब्रेंट क्रूड $93 के करीब पहुंचा

अमेरिका द्वारा ईरान पर नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की उम्मीद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2% की गिरावट आई है

Crude Oil Price : ट्रंप की चेतावनी से कच्चा तेल हुआ सस्ता, ब्रेंट क्रूड $93 के करीब पहुंचा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट आई है. ईरान पर अमेरिका की तरफ से नए और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने से पहले सहमे निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे क्रूड ऑयल का भाव 2% तक फिसल गया.

$93 पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड

अमेरिकी सरकार के बड़े ऐलान से ठीक पहले ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 2% गिरकर $93 प्रति बैरल के पास आ गया है. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव भी करीब 1.38% की गिरावट के साथ $85.86 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

बता दें कि पिछले दो हफ्तों कच्चे तेल की कीमतों में 13% की बड़ी तेजी आई थी, जिसके बाद कीमतों में यह पहली बड़ी गिरावट है.

ट्रंप की चेतावनी का मार्केट पर असर

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेजेंट ईरान पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाने के मूड में हैं. इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दो टूक कहा है कि जो भी देश ईरान के साथ कारोबार जारी रखेंगे, उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे. अमेरिका की इस नाकेबंदी से चीन जैसे बड़े खरीदारों को होने वाली सप्लाई पर असर पड़ा है.

ईरान का पलटवार, तेल सप्लाई ठप करने की दी धमकी

ईरान ने भी अमेरिका के इन कड़े तेवरों पर पलटवार किया है. ईरान की सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रजाई ने सोशल मीडिया पर  चेतावनी दी  है कि  अगर अमेरिका  की ओर से आर्थिक हमला जारी रहा, तो होर्मुज की खाड़ी से तेल की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी.  

दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी होर्मुज रूट से होकर गुजरता है, जिससे ऑयल मार्केट में सप्लाई ठप होने का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crude Oil Price, Crude Oil Price Drop, Brent Crude Oil Price, WTI Crude Oil Price, US Iran Tension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com