विज्ञापन

CNG Price Hike: मुंबई-MMR में महंगी हुई सीएनजी, इतना बढ़ सकता है ऑटो का किराया, यहां चेक कीजिए नए रेट

CNG New Rates: मुंबई में CNG की कीमतें बढ़ गई हैं. इससे ऑटो का किराया बढ़ने की आशंका है. ऑटो यूनियन लगातार ऐसी मांग कर रहा है. जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है.

CNG Price Hike: मुंबई-MMR में महंगी हुई सीएनजी, इतना बढ़ सकता है ऑटो का किराया, यहां चेक कीजिए नए रेट
CNG Rate Today MMR : सीएनजी हुई महंगी

CNG Price Hike: मिडिल ईस्‍ट में तनाव के चलते जारी ऊर्जा संकट के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. देशभर में जहां अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं आम आदमी की जेब को एक और झटका लगा है. मुंबई-MMR में आज 14 मई से CNG महंगी हो गई है. मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से CNG की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं, जिसके बाद आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और असर दिखाई देने लगा है. दाम बढ़ाए जाने के बाद ऑटो का किराया महंगा होने की आशंका बढ़ गई है, क्‍योंकि मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो यूनियन ने किराया बढ़ाने की मांग की है. 

कितनी महंगी हो गई CNG, क्‍या है नई दर? 

महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL ने सीएनजी की खुदरा कीमत में प्रति किलो 2 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. नई दरें लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य इलाकों में सीएनजी अब 84 रुपये प्रति किलो मिलेगी. इससे पहले तक सीएनजी की कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन लगातार बढ़ती लागत और बाजार परिस्थितियों के चलते दरों में यह बढ़ोतरी की गई है.

कितना बढ़ सकता है ऑटो का किराया? 

मुंबई महानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, निजी वाहन और कुछ सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सीएनजी पर निर्भर हैं. ऐसे में सीएनजी महंगी होने से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

सीएनजी दर बढ़ने के तुरंत बाद ऑटो रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है. ऑटो यूनियन का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से ड्राइवरों की आय प्रभावित हो रही है और मौजूदा किराए में वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है.
    
यूनियन ने प्रशासन से ऑटो रिक्शा के न्यूनतम किराए में कम से कम 1 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की है. ऑटो चालकों का कहना है कि सिर्फ सीएनजी ही नहीं, बल्कि वाहन मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य खर्चों में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

लाखों लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ! 

रोजाना नौकरी, व्यवसाय और अन्य कामों के लिए सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. यात्री वर्ग का कहना है कि पहले से ही महंगाई के कारण घरेलू बजट पर दबाव है और अब परिवहन खर्च बढ़ने से परेशानी और बढ़ सकती है. कई यात्रियों ने आशंका जताई है कि यदि ऑटो और टैक्सी किराये में बढ़ोतरी होती है, तो रोजाना यात्रा करना और महंगा हो जाएगा.

फिलहाल किराया बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला परिवहन विभाग और संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा. हालांकि सीएनजी की नई दरों के लागू होते ही मुंबई महानगर क्षेत्र में महंगाई और बढ़ते परिवहन खर्च को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com