विज्ञापन

CNG हुई MMR रीजन में महंगी, ऑटो का किराया बढ़ने की आशंका, यहां चेक कीजिए नए रेट

CNG हुई महंगी, ऑटो का किराया बढ़ने की आशंका, यहां चेक कीजिए नए रेट

CNG हुई MMR रीजन में महंगी, ऑटो का किराया बढ़ने की आशंका, यहां चेक कीजिए नए रेट
CNG Rate Today MMR : सीएनजी महंगी

मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से CNG की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं, जिसके बाद आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और असर दिखाई देने लगा है.महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL ने सीएनजी की खुदरा कीमत में प्रति किलो 2 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य इलाकों में सीएनजी अब 84 रुपये प्रति किलो मिलेगी.
    
इससे पहले तक सीएनजी की कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन लगातार बढ़ती लागत और बाजार परिस्थितियों के चलते दरों में यह बढ़ोतरी की गई है. मुंबई महानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, निजी वाहन और कुछ सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सीएनजी पर निर्भर हैं. ऐसे में सीएनजी महंगी होने से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

रोजाना नौकरी, व्यवसाय और अन्य कामों के लिए सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. सीएनजी दर बढ़ने के तुरंत बाद ऑटो रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है.ऑटो यूनियन का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से ड्राइवरों की आय प्रभावित हो रही है और मौजूदा किराए में वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
    
यूनियन ने प्रशासन से ऑटो रिक्शा के न्यूनतम किराए में कम से कम 1 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की है. ऑटो चालकों का कहना है कि सिर्फ सीएनजी ही नहीं, बल्कि वाहन मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य खर्चों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. दूसरी ओर यात्रियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई के कारण घरेलू बजट पर दबाव है और अब परिवहन खर्च बढ़ने से परेशानी और बढ़ सकती है.

कई यात्रियों ने आशंका जताई है कि यदि ऑटो और टैक्सी किराए में बढ़ोतरी होती है, तो रोजाना यात्रा करना और महंगा हो जाएगा. फिलहाल किराया बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला परिवहन विभाग और संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा. हालांकि सीएनजी की नई दरों के लागू होते ही मुंबई महानगर क्षेत्र में महंगाई और बढ़ते परिवहन खर्च को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com