विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

बजट 2026 में भारत- विस्तार AI टूल का ऐलान, समझिए देश के हर राज्य का किसान कैसा होगा मालामाल

Bharat-VISTAAR in Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में किसानों के लिए भारत-विस्तार योजना का ऐलान किया.

बजट 2026 में भारत- विस्तार AI टूल का ऐलान, समझिए देश के हर राज्य का किसान कैसा होगा मालामाल
Budget 2026: निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया

Bharat-VISTAAR in Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2027 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया है. वित्त मंत्री ने यहां भारत-विस्तार का ऐलान किया, जो AI के फायदों को भारत के किसानों तक लाने का काम करेगा. भारत- विस्तार कई भाषाओं वाला एक AI टूल होगा जो किसानों की उत्पादकता को बढ़ाएगा और खास तरह के सलाहों को देकर किसानों को बेहतर निर्णय लेने और जोखिम को कम करने में मदद करेगा.

भारत-विस्तार में जो विस्तार टर्म है, वह वर्चुअली इंटिग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज (Virtually Integrated System To Access Agricultural Resources ) का शॉर्ट फॉर्म है. IIT मद्रास ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम किया है, जिसका उद्देश्य डिजिटलीकरण के माध्यम से कृषि विस्तार प्रणाली की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार करना है.

भारत-विस्तार क्या काम करेगा?

सीतारमण ने कहा कि भारत- विस्तार फसल, मिट्टी, मौसम और कृषि करने के अलग-अलग तरीकों से जुड़े डेटा को प्रासंगिक बनाने के लिए AI का उपयोग करेगा, जिससे किसानों के लिए वैज्ञानिक इनपुट अधिक सुलभ और जमीन पर उतारने लायक हो जाएगा.

किसानों के लिए और कौन से ऐलान?

काजू और नारियल किसानों को वित्तीय सहायता व प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि तटीय क्षेत्रों में उनकी आय बढ़ सके. पहाड़ी इलाकों में खुमानी, अखरोट और बादाम की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. इसी तरह कोको की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे चॉकलेट और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को स्थानीय उत्पादन का सहारा मिलेगा. साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: कृषि को ग्लोबल ब्रांड बनाने की योजना, जानिए बजट में किसानों के लिए हुए क्या-क्या ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget2026, Bharat-VISTAAR, Budget 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com