विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2024

मुंबई-बेंगलुरु APAC के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग रेसिडेंशियल मार्केट्स में शामिलः रिपोर्ट

Best Performing Residential Markets: कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक (Knight Frank) ने जुलाई-दिसंबर, 2023 की अपनी रिपोर्ट में कहा कि एशिया-पैसिफिक के 25 शहरों में से 21 ने इस छमाही में सकारात्मक वार्षिक मूल्य वृद्धि दर्ज की.

मुंबई-बेंगलुरु APAC के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग रेसिडेंशियल मार्केट्स में शामिलः रिपोर्ट
Best Performing Residential Markets: रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर 13.7 प्रतिशत की सालाना मूल्य वृद्धि के साथ बेस्ट परफॉर्मिंग रेसिडेंशियल एशिया-पैसिफिक मार्केट रहा है.
नई दिल्ली:

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र (APAC) के रेसिडेंशियल मार्केट्स (Residential Markets) में वार्षिक मूल्य वृद्धि के मामले में बेंगलुरु और मुंबई 2023 की दूसरी छमाही में क्रमशः आठवें एवं नौंवे स्थान पर रहे. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. रियल एस्टेट (Real Estate) कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक (Knight Frank) ने जुलाई-दिसंबर, 2023 की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बेंगलुरु और मुंबई ने वार्षिक मूल्य वृद्धि के मामले में एशिया-पैसिफिक रीजन के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग रेसिडेंशियल मार्केट्स (Best Performing Residential Markets)में जगह बनाई है.

सिंगापुर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला एशिया-पैसिफिक मार्केट
कंसल्टेंसी फर्म ने बयान में कहा कि एशिया-पैसिफिक के 25 शहरों में से 21 ने इस छमाही में सकारात्मक वार्षिक मूल्य वृद्धि दर्ज की. सिंगापुर 13.7 प्रतिशत की सालाना मूल्य वृद्धि के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला एशिया-पैसिफिक मार्केट रहा है.

दिल्ली-एनसीआर 11वें स्थान पर
इस अवधि में बेंगलुरु सालाना 7.1 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि दर्ज के साथ एशिया-पैसिफिक रेसिडेंशियल रिव्यू इंडेक्स में आठवें स्थान पर रहा. वहीं मुंबई सात प्रतिशत की मूल्य वृद्धि के साथ नौंवे स्थान पर मौजूद है.इस अवधि में सालाना छह प्रतिशत की मूल्य वृद्धि के साथ दिल्ली-एनसीआर 11वें स्थान पर है.

रेसिडेंशियल डिमांड वर्ष 2024 में भी कायम रहने की उम्मीद
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘वर्ष 2023 में कर्ज दरें (Mortgage Rates) और संपत्ति की कीमतें (Property Prices) बढ़ने के बावजूद भारत के प्रमुख शहरों में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. ब्याज दरों (Interest Rates) में अपेक्षित नरमी और अपेक्षाकृत मजबूत आर्थिक वृद्धि से रेसिडेंशियल डिमांड वर्ष 2024 में भी कायम रहने की उम्मीद है.'' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Housing Market, Real Estate, Residential Markets, Best Performing Residential Markets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com