विज्ञापन

Google और Apple आए साथ! अब iPhone में चलेगा यह धांसू AI फीचर, जानिए WWDC 2026 की सबसे बड़ी खबर

Apple का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2026 आज रात शुरू होने जा रहा है. इस बार कंपनी अपने AI विजन और iOS में बड़े बदलावों को पेश करेगी, जिसमें Google Gemini के साथ पार्टनरशिप की चर्चा सबसे ऊपर है. जानिए पूरी डिटेल्स.

Google और Apple आए साथ! अब iPhone में चलेगा यह धांसू AI फीचर, जानिए WWDC 2026 की सबसे बड़ी खबर
अब असली 'स्मार्ट' बनेगी Siri! Apple करने जा रहा है ऐसा ऐतिहासिक बदलाव
Photo : Apple

Apple का सालाना इवेंट WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) आज 8 जून रात से शुरू हो रहा है. इस इवेंट में Apple के भविष्य और उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की चर्चा खास रहने वाली है. यह इवेंट तय करेगा कि टेक की दुनिया में राज करने वाला Apple, AI की इस रेस में किंग बना रहेगा या पिछड़ जाएगा.

Apple के सामने है इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा

पिछले कुछ सालों में Google, Mircosoft और OpenAI जैसी कंपनियों ने AI की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. हालांकि Apple इस रेस में बहुत पहले से शामिल है, लेकिन वह अपने पुराने वादों और उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका है. यही वजह है कि आज होने जा रहा WWDC इवेंट Apple के लिए सबसे कठिन परीक्षा माना जा रहा है. 

Apple WWDC 2026 : डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के बेहद खास है ये इवेंट, जानिए पूरी डिटेल्स

Google Gemini और Apple की पार्टनरशिप?

इस इवेंट की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अफवाह यह है कि Apple अपने 'Apple Intelligence' को और ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए Google के साथ हाथ मिला सकता है. लीक्स की मानें तो iPhone के आगामी सॉफ्टवेयर में Google के Gemini AI की ताकत देखने को मिल सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह टेक इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप में से एक होगी. इससे Apple की वॉइस असिस्टेंट 'Siri' पहले से कहीं ज्यादा समझदार, तेज और इंसानों की तरह बात करने में सक्षम हो जाएगी.

iOS 27 कब आ रहा है? रिलीज डेट से उठा पर्दा, जादुई फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे आप

सॉफ्टवेयर डिजाइन में दिखेगा विजुअल रिफ्रेश

AI के अलावा Apple अपने पूरे सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम को एक नया लुक देने की तैयारी में है. इस बार iOS, iPadOS, macOS और watchOS में एक जैसा और बेहद खूबसूरत डिजाइन देखने को मिल सकता है. यह नया डिजाइन काफी हद तक 'स्पेशल कंप्यूटिंग' यानी Vision Pro के इंटरफेस से प्रेरित होगा. इसके साथ ही मेसेजेस, हेल्थ, फोटोज और डिवाइसेज के बीच आपस में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई शानदार और प्रोडक्टिव टूल्स पेश किए जा सकते हैं.

भारत में कब और कैसे देखें लाइव?

भारतीय यूजर्स के लिए यह इवेंट आज रात को बेहद खास होने वाला है. भारत के समय के अनुसार आज रात ठीक 10:30 बजे WWDC 2026 का कीनोट भाषण शुरू होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com