- अदाणी टोटल गैस लिमिटेड दूसरी तिमाही 34 प्रतिशत रेवेन्यू बढ़ा.
- कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़.
- छमाही आधार पर यह 3 प्रतिशत बढ़कर 621 करोड़ रुपए.
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं. जिसमें बताया गया है कि कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान कंपनी के ऑपरेशनस से आय सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 2102 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछली साल इसी अवधि में 1569 करोड़ रुपए थी. इसके बाद वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 340 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, छमाही आधार पर यह 3 प्रतिशत बढ़कर 621 करोड़ रुपए हो गया है.
ATGL के सीईओ संजय पंडिता ने कहा कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. CNG की लगातार मांग और PNG की पहुंच बढ़ने से कंपनी के वॉल्यूम में 12 प्रतिशत और आय में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में हासिल किया गया है, जिसमें पश्चिम एशिया का संकट, ब्रेंट और स्पॉट गैस की ऊंची कीमतें, करेंसी की गिरती वैल्यू और एपीएम आवंटन में कटौती जैसी मुश्किलें शामिल थीं.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
11.81 लाख घर PNG से जुड़े
नेटवर्क विस्तार के चलते, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में CNG की मात्रा में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि PNG की मात्रा में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इस तिमाही में टोटल वॉल्यूम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा. कंपनी के अनुसार, अब लगभग 11.81 लाख घर PNG से जुड़ चुके हैं.
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 173 करोड़ रुपए रहा, और वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए यह 315 करोड़ रुपए रहा.
225 शहरों में 5513 ईवी चार्ज पॉइंट स्थापित
नए कारोबार के मोर्चे पर, अदाणी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड ने अपना विस्तार करते हुए 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 225 शहरों में 5513 ईवी चार्ज पॉइंट स्थापित किए हैं. इनकी कुल क्षमता लगभग 63 मेगावाट है और इनमें से 4,809 चार्ज पॉइंट अभी ऑपरेशनल हैं.
अदाणी टोटलएनर्जीज बायोमास लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 460 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) बेची, जिसमें से 195 टन की बिक्री विशेष CBG स्टेशनों के जरिए हुई.
ऑर्गेनिक खाद की बिक्री 6,865 टन से अधिक रही, जिसमें 'हरित अमृत' ब्रांड के तहत बेची गई 1757 टन खाद भी शामिल है. ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) के मोर्चे पर, कंपनी का एनएसई सस्टेनेबिलिटी स्कोर बढ़कर 75 हो गया है, और 'स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज' (SES) स्कोर भी सुधरकर 100 में से 75 हो गया है.
यह भी पढ़ें | अदाणी ग्रीन एनर्जी की आय 45 फीसद बढ़ी, गुजरात के खावड़ा में बन रहा है पेरिस से पांच गुना बड़ा पावर हाउस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं