अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी की बिजली आपूर्ति से होने वाली आय सालाना आधार पर 45 फीसद बढ़कर 4,019 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान बिजली आपूर्ति से कंपनी की EBITDA कमाई में भी 51 फीसद की बढ़ोतरी हुई. यह 3,835 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. कंपनी ने इस अवधि में अपनी बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता का भी विस्तार किया है.
एजीईएल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान बिजली आपूर्ति से आय 36 फीसद बढ़कर 8,299 करोड़ रुपये रही. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6,088 करोड़ रुपये थी. वहीं, बिजली आपूर्ति से EBITDA कमाई 41 फीसद बढ़कर 7,957 करोड़ रुपये हो गई. यह एक साल पहले 5,651 करोड़ रुपये थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नकद मुनाफा 35 फीसद बढ़कर 4,176 करोड़ रुपये हो गया. यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,094 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुताबिक, नई उत्पादन क्षमता जोड़ने, अच्छी तकनीक अपनाने और बिजली संयंत्रों के बेहतर संचालन से उसके वित्तीय प्रदर्शन में सुधार हुआ है.
बिजली की बिक्री में आया उछाल
अदाणी ग्रीन एनर्जी की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिजली बिक्री वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 32 फीसद बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट हो गई. कंपनी ने इस दौरान 4,083 मेगावाट की नई नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 24 फीसद अधिक है. कंपनी की अभी कुल चालू नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 24 फीसद बढ़कर 20.8 गीगावाट हो गई है. कंपनी ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 50 गीगावाट तक करने का लक्ष्य रखा है.
एजीईएल की नई क्षमता में 2,957 मेगावाट सौर ऊर्जा, 805 मेगावाट पवन ऊर्जा और 321 मेगावाट सौर-पवन हाइब्रिड ऊर्जा शामिल है. सौर ऊर्जा क्षमता में गुजरात के खावड़ा में 2,568 मेगावाट और राजस्थान में 389 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई. वहीं, पवन ऊर्जा में खावड़ा में 666 मेगावाट और मुंद्रा में 139 मेगावाट की क्षमता जोड़ी गई. इसके अलावा, खावड़ा में 321 मेगावाट की सौर-पवन हाइब्रिड क्षमता स्थापित की गई.
एजीईएल ने गुजरात के खावड़ा में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का तेजी से विस्तार किया है. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में यहां 3,081 मेगावाट-घंटे की नई बैटरी स्टोरेज क्षमता शुरू की गई. इसके बाद खावड़ा में कंपनी की कुल चालू बैटरी स्टोरेज क्षमता बढ़कर 6,632 मेगावाट-घंटे यानी करीब 6.63 गीगावाट-घंटे हो गई.एजीईएल का दावा है कि यह भारत की चालू बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता के 50 फीसद से अधिक है. एक ही स्थान पर इतनी बड़ी क्षमता के साथ खावड़ा की यह परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी स्टोरेज व्यवस्थाओं में शामिल है.
कहां बन रहा है पेरिस से बड़ा बिजली संयंत्र
दरअसल बैटरी स्टोरेज व्यवस्था में बिजली को बाद में इस्तेमाल करने के लिए जमा किया जाता है. इससे सौर और पवन ऊर्जा की उपलब्धता में होने वाले उतार-चढ़ाव को संभालने में मदद मिलती है. जब बिजली उत्पादन अधिक होता है, तब अतिरिक्त बिजली को स्टोर किया जा सकता है और जरूरत के समय इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. एजीईएल के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा कि कंपनी ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. हालांकि, इसके साथ बिजली ट्रांसमीसन के बुनियादी ढांचे की उपलब्धता पर भी नजर रखी जा रही है. कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 में उसकी बैटरी स्टोरेज क्षमता 10 गीगावाट-घंटे के स्तर को पार कर सकती है.
अदाणी ग्रीन एनर्जी गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट क्षमता का नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र बना रहा है. यह परियोजना 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है. आकार के आधार पर यह पेरिस शहर के क्षेत्रफल से करीब पांच गुना बड़ा
ये भी पढ़ें: 234 करोड़ के 'उड़ते महल' में उड़ेंगे CM मोहन यादव ! 882 KM की रफ्तार और 6300 KM है रेंज, जानें खूबियां
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं