विज्ञापन

एमपी में अदाणी ग्रुप करेगा 1,060 करोड़ का निवेश, प्रणव अदाणी बोले- ये लोगों पर भरोसे का इन्वेस्टमेंट

Adani Group Guna Projects: अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने बताया कि गुना में बनने वाला ये सीमेंट प्लांट गुना के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. उन्होंने कहा, "ये प्रोजेक्ट सालाना 40 लाख मेट्रिक टन की कैपेसिटी के साथ दो फेज में बनकर तैयार होगा.

एमपी में अदाणी ग्रुप करेगा 1,060 करोड़ का निवेश, प्रणव अदाणी बोले- ये लोगों पर भरोसे का इन्वेस्टमेंट

Adani Group Guna Projects: मध्य प्रदेश में अब उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं. गुना जिले में विकास को आगे बढ़ाने के लिए अदाणी ग्रुप ने एक नई सीमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की. इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे. अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा कि ये सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं है, बल्कि इससे आसपास के युवाओं को नौकरी मिलेगी और उनका भविष्य बेहतर होगा. ये प्रोजेक्ट गुना और पास के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए नई उम्मीद लेकर आया है.

'सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एंप्लॉयमेंट पर'

समारोह में बोलते हुए प्रणव अदाणी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, "सीएम मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है. सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एंप्लॉयमेंट पर है. वर्ष 2025 में राज्य की जीडीपी 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होना, इस बात का सबूत है कि मध्य प्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री जी के पीएम गति-शक्ति विजन के तहत यहां लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन फैसिलिटीज में जो सुधार हुए हैं, इससे इन्वेस्टमेंट के लिए माहौल बहुत मजबूत बना है."

प्रणव अदाणी ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "आपके सहयोग और प्रयास से हमें काफी मदद मिली. इससे डेवलपमेंट प्लान्स सिर्फ कागज पर ही नहीं, जमीन पर भी जल्दी उतरे हैं. हाल ही में आपने शिवपुरी जिले में अदाणी विकास केंद्र के उद्घाटन कार्यकृम में उपस्थित रहकर हमें प्रोत्साहित किया." 

अदाणी ग्रुप दे रहा भारत के विकास में योगदान

देश में अदाणी ग्रुप के चल रहे प्रोजेक्ट्स पर जानकारी देते हुए प्रणव अदाणी ने कहा, "अदाणी ग्रुप आज एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे देश के कई जरूरी क्षेत्रों में काम कर रहा है. हमारा लक्ष्य सिर्फ कारोबार बढ़ाना नहीं है, बल्कि भारत के विकास में योगदान देना और लोगों के जीवन में असली बदलाव लाना भी है. पिछले साल भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी जी ने मध्य प्रदेश के लिए 1,10,000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट का संकल्प लिया था. ये इन्वेस्टमेंट हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाना है. इससे वर्ष 2030 तक 1,20,000 लोगों के लिए नौकरी के नए अवसर उत्पन्न होंगे."

ये भी पढ़ें- MP के गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रणव अदाणी रहे मौजूद

'गुना के लिए सबसे बड़ा निवेश'

प्रणव अदाणी ने बताया कि गुना में बनने वाला ये सीमेंट प्लांट गुना के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. उन्होंने कहा, "ये प्रोजेक्ट सालाना 40 लाख मेट्रिक टन की कैपेसिटी के साथ दो फेज में बनकर तैयार होगा. फेज-वन को वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य है. हम इसे गति, गुणवत्ता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूरा करेंगे. इस प्रोजेक्ट में 1,060 करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा. ये गुना में अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है. इससे लगभग 1500 लोगों को डायरेक्ट और इंडायरेक्ट एंप्लॉयमेंट मिलेगा. आने वाले समय में ये प्रोजेक्ट स्टेट ट्रेजरी में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का योगदान देगा."

मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप कर रहा जमकर निवेश

प्रणव अदाणी ने बताया कि, "मध्य प्रदेश हमारे लिए पहले से ही बहुत महत्वपूर्ण राज्य रहा है. कटनी जिले में अमेठा और काइमोर प्लांट में हमने 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट किया है. मध्य प्रदेश को अदाणी पॉवर 1,200 मेगावॉट बिजली सप्लाई कर रहा है. इसके अलावा 5,600 मेगावॉट की इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करने की तैयारी की जा रही है. इससे मध्य प्रदेश में पॉवर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, हमने लाहौरी, धार, रतलाम और उज्जैन में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं. उज्जैन में भी हम सिमेन्ट प्लांट का जल्द ही भूमिपूजन करेंगे."

'मध्य प्रदेश के लोगों पर भरोसे का इन्वेस्टमेंट'

मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा, "ये सिर्फ सीमेंट प्लांट का इन्वेस्टमेंट नहीं है. ये मध्य प्रदेश के लोगों पर भरोसे का इन्वेस्टमेंट है. ये लोकल यूथ के भविष्य का इन्वेस्टमेंट है और ये राज्य की प्रगति में पार्टनरशिप का इन्वेस्टमेंट है. अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश के सुनहरे भविष्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. हम राज्य के विकास में पार्टनर बनकर काम करते रहेंगे और भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे."

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu New CM: केवल FD से हर महीने 54 लाख कमा लेते हैं थलापति विजय, जानिए किन Shares में लगा रखे हैं पैसे

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com