विज्ञापन

'ए नेतागिरी नहीं...' भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक क्‍यों बदले तेवर? Video

शिवपुरी में सभा के बीच राशन की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक तेवर बदल गए. इसके बाद उन्‍होंने कहा- 'नेतागिरी नहीं, नेतागिरी करनी है तो नेता के पास जाओ'. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'ए नेतागिरी नहीं...' भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक क्‍यों बदले तेवर? Video
jyotiraditya scindia News: शिवपुरी के राजपुर गांव का भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री सिंधिया को आया गुस्‍सा.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्‍य प्रदेश के प्रवास हैं. वे हर दिन अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को सौगात दे रहे हैं और उनसे मिल रहे हैं. लेकिन, सिंधिया का कब कौन-सा रंग देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना सियासी पंडितों के लिए भी आसान नहीं होता है. मामला शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के राजपुर गांव का है, जहां 'महाराज' यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास योजनाओं की सौगात दे रहे थे. सब कुछ सही चल रहा था, इस दौरान भीड़ से कुछ लोगों ने बुनियादी जररूत के हकीकत बताते हुए कहा- 'महाराज, राशन नहीं मिल रहा है' 

'नेतागिरी करनी है तो नेता के पास जाओ' 

राशन की गुहार जैसे ही सिंधिया के कानों तक पहुंची, तो उन्‍होंने कहा- चिंता मत करो, मैं मिलने आऊंगा. लेकिन, कुछ देर बार लोगों ने फ‍िर आवाज लगा दी. इससे केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पारा चढ़ गया. उन्‍होंने भाषण रोककर तल्ख अंदाज में कहा- "ए शांति-शांति... नेतागिरी नहीं, नेतागिरी करनी है तो नेता के पास जाओ." 

'मैं नेता नहीं मुखिया हूं'  

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तल्‍ख बात सुनकर कुछ क्षण के लिए सभा में सन्नाटा पसर गया. हालांक‍ि, इसके बाद सिंधिया ने एक भावनात्मक बात कहते हुए माहौल को हल्‍का किया. उन्‍होंने कहा- मैं कोई नेता नहीं, इस अंचल के मुखिया हूं. कोई परेशानी है, समस्‍या है तो मेरे पास आइए. लेकिन, अगर नेतागिरी करनी है तो नेता के पास जाओ.

समर्थक और विरोधियों में टकरार  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की  इस बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सिंधिया समर्थक वीडियो को महाराज का रौबदार अंदाज बताकर शेयर और लाइक कर रहा हैं. वहीं, विरोधी और ट्रोलर्स राशन की मांग पर 'नेतागिरी' का तमगा दिए जाने पर तंज कस रहे हैं. इससे सोशल मीडिया पर दोनों के बीच टकरार बनी हुई है. 

'सब एक साथ दे दूंगा तो लेने-देने को क्या रहेगा', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले 

प्रीतम लोधी बोले- महाराज की पिक्चर अभी बाकी है

इस कार्यक्रम में सिंधिया के गुस्‍से के बाद एक और सियासी ड्रामा देखने को मिला, जब भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी मंच पर संबोधन करने आए.  उन्‍होंने रहस्यमयी मुस्कान के साथ ऐसी बात कही कि सभी के कान खड़े हो गए. लोधी ने कहा- "महाराज साहब की यह तो सिर्फ शुरुआत है, असली फिल्म तो एक साल बाद रिलीज होगी". अब हर किसी के मन में यही सवाल है क‍ि एक साल बाद क्‍या होने वाला हैं. हालांकि, यह तो केवल प्रीतम सिंह लोधी ही जानते होंगे, क्‍योंकि उन्‍होंने ही यह बात कही है.

सिंधिया के मंच पर माइक छीना: बदरवास जनपद अध्यक्ष मीरा बाई बोलीं- मुझे बोलने से रोका, विधायक पर आरोप 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia, Shivpuri Politics News, MP Politics, Shivpuri News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com