विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज के मुनाफे में 90 गुना उछाल, गौतम अदाणी बोले- देश के विकास में योगदान के लिए प्रतिबद्ध

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि मजबूत रणनीति और बेहतर कामकाज के कारण कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. यह उनकी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और बिजनेस मॉडल की ताकत को दिखाता है.

अदाणी एंटरप्राइजेज के मुनाफे में 90 गुना उछाल, गौतम अदाणी बोले- देश के विकास में योगदान के लिए प्रतिबद्ध
Adani Enterprises Q3 Results: कंपनी का मुनाफा ₹5,627 करोड़ पहुंचा. सोलर मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी टॉप-10 ग्लोबल लिस्ट में शामिल हुई .
नई दिल्ली:

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है.अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए.जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले लगभग 90 गुना बढ़कर 5,627 करोड़ रुपये हो गया है. 

वहीं, एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर में कंपनी का कुल रेवेन्यू 69,756 करोड़ रुपये और  कंसोलिडेटेड एबिटा (EBITDA) 11,985 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

देश के विकास में योगदान का विजन: गौतम अदाणी

इस नतीजों पर खुशी जताते हुए चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि यह सफलता हमारी मजबूत रणनीति और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की ताकत को दिखाती है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है, अदाणी एंटरप्राइजेज देश के आर्थिक विकास और तकनीक को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज

इस तिमाही की सबसे बड़ी उपलब्धि नवी मुंबई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का ऑपरेशन शुरू होना रहा. एईएल ने अधिग्रहण के पांच साल से भी कम समय में इस मेगा प्रोजेक्ट को चालू करके कंपनी ने समय पर काम पूरा करने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है. इसके साथ ही गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और दो बड़े रोड प्रोजेक्ट्स (HAM) को भी तय समय पर पूरा किया गया.

सोलर मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में शामिल

अदाणी सोलर के लिए भी यह तिमाही शानदार रही. कंपनी अब दुनिया की टॉप-10 सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल होने वाली भारत की इकलौती कंपनी बन गई है. देश में सोलर मॉड्यूल की बिक्री 40% बढ़कर 997 मेगावॉट तक पहुंच गई है. साथ ही, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम में भी हर तिमाही 1 गीगावॉट से ज्यादा मॉड्यूल की बिक्री जारी है.

निवेशकों का बढ़ा भरोसा,राइट्स इश्यू और NCD

कंपनी ने हाल ही में 24,930 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे निवेशकों ने उम्मीद से 30% ज्यादा सब्सक्राइब किया. इसके अलावा, जनवरी 2026 में 1,000 करोड़ रुपये का एनसीडी (NCD) इश्यू भी किया गया. यह भारी निवेश कंपनी की भविष्य की योजनाओं और मजबूती को दर्शाता है.

डेटा सेंटर और वॉटर बिजनेस में विस्तार

कंपनी के अन्य सेक्टर्स में भी तेजी देखी जा रही है. डेटा सेंटर बिजनेस (ACX) की ऑपरेशनल क्षमता अब 50 मेगावॉट के पार पहुंच गई है. वहीं, वॉटर बिजनेस सेगमेंट में कंपनी को 'मीठी नदी परियोजना' के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है, जो कंपनी के बढ़ते पोर्टफोलियो का हिस्सा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com