विज्ञापन

अदाणी एयरपोर्ट्स और IHG होटल्स एंड रिजॉर्ट्स मिलकर बनाएंगे 5 होटल, तैयार होंगे 1500 होटल रूम्स

यह साझेदारी भारत में किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स की शुरुआत का भी प्रतीक है. किम्पटन अपने खास डिजाइन बेस्ड होटल्स, शेफ द्वारा तैयार भोजन और बुटीक लग्जरी के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है.

अदाणी एयरपोर्ट्स और IHG होटल्स एंड रिजॉर्ट्स मिलकर बनाएंगे 5 होटल, तैयार होंगे 1500 होटल रूम्स
  • अदाणी एयरपोर्ट्स और IHG होटल्स ने भारत के प्रमुख शहरों में 5 होटल विकसित करने का समझौता किया है
  • डील के तहत विभिन्न ब्रांड्स के करीब 1500 होटल रूम्स तैयार किए जाएंगे, जिससे ट्रैवल अनुभव बेहतरीन होगा
  • इस पोर्टफोलियो में जयपुर का किम्पटन होटल शामिल है. बाकी होटल नवी मुंबई, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में बनेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और IHG  होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने बड़े एयरपोर्ट्स और हाई-ग्रोथ शहरी डेस्टिनेशंस में पांच होटल विकसित करने के लिए साझेदारी की है. इसके तहत विभिन्न शहरों में विभिन्न ब्रांड्स के करीब 1500 होटल रूम्स तैयार किए जाएंगे. 

भारत के ट्रैवल और इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिहाज से ये साझेदारी महत्वपूर्ण है. भारत में तेजी से बढ़ते विमानन, पर्यटन व ट्रैवल की डिमांड और एयरपोर्ट्स के नजदीक शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के मद्देनजर आईएचजी की विकास योजनाओं के अनुरूप है. 

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा, "अदाणी ग्रुप के आतिथ्य और एयरपोर्ट आधारित शहरी बुनियादी ढांचे में विस्तार के साथ, हमारा विजन विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन तैयार करना है, जो भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन इकोसिस्टम के आसपास यात्रा, ठहरने और शहरी अनुभवों को सहज रूप से जोड़ें. हम इस प्लेटफॉर्म का निर्माण अग्रणी अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी में कर रहे हैं, जो वैश्विक मानक, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और बड़े स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हैं.”

प्रणव अदाणी ने आगे कहा, “आईएचजी होटल्स और रिजॉर्ट्स के साथ हमारी साझेदारी और प्रमुख गेटवे सिटीज में पांच होटलों का विकास, भारत की दीर्घकालिक यात्रा और आर्थिक वृद्धि के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले हॉस्पिटैलिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

देखें- अदाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी ओशनियरिंग के साथ किया समझौता, डीपवॉटर कारोबार को मिलेगा बड़ा विस्तार

इस पोर्टफोलियो में जयपुर का किम्पटन होटल शामिल है. इसके अलावा अदाणी एयरपोर्ट सिटीज के अंतर्गत हॉस्पिटैलिटी फोकस्ड मिक्स्ड यूज परियोजनाओं में हॉलिडे इन और हॉलिडे इन एक्सप्रेस होटल भी हैं. बाकी होटल नवी मुंबई, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में बनाए जाने की योजना है. इस साझेदारी को और गहरा करने के लिए आईएचजी से बातचीत चल रही है. 

यह साझेदारी भारत में किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स की शुरुआत का भी प्रतीक है. किम्पटन अपने खास डिजाइन बेस्ड होटल्स, शेफ द्वारा तैयार भोजन और बुटीक लग्जरी के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है. इसकी भारत में एंट्री दिखाती है कि यहां भी प्रीमियम लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी अनुभव की मांग बढ़ रही है.

आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन ने कहा, “अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के साथ प्रमुख शहरों और हवाईअड्डों से जुड़ी विकास परियोजनाओं में साझेदारी भारत के आतिथ्य क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं को दर्शाती है. बिजनेस के अलावा घूमने जाने वाले और ट्रांजिट ट्रैवलर्स की मांग भी बढ़ रही है.”

अदाणी एयरपोर्ट सिटी पूरे भारत में एकीकृत, आतिथ्य केंद्रित एयरपोर्ट सिटी स्थलों के विकास को लेकर समर्पित है. यह लगभग 9 करोड़ यात्रियों को प्रतिवर्ष सेवा प्रदान करने वाले आठ हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है. AAHL एकीकृत एयरपोर्ट सिटी के रूप में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, जिसमें विमानन को रिटेल, आतिथ्य और कन्वेंशन सेंटरों को एक साथ जोड़कर बेहतरीन अनुभव प्रदान किया जाता है.

मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी सहित प्रमुख शहरों में 650 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड के पहले चरण में 2 करोड़ वर्ग फुट के मिश्रित उपयोग वाली विकास परियोजनाएं शामिल होंगी. इनमें ब्रांडेड होटल, रिटेल बिक्री शॉप्स, विश्व स्तरीय खानपान , सम्मेलन केंद्र, ग्रेड ए ऑफिस स्पेस, मनोरंजन क्षेत्र और एरेना डिस्ट्रिक्ट शामिल हैं.

देखें- अदाणी ग्रुप के साथ उबर ने मिलाया हाथ, CEO ने की गौतम अदाणी से मुलाकात और डेटा सेंटर पर बन गई बात

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com