विज्ञापन

8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, क्या बढ़ेगी बैंक रिटायर कर्मचारियों की बेसिक पेंशन? सरकार ने संसद में दिया जवाब

8th Pay Commission Update for Pensioners: सरकारी बैंकों से रिटायर कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनकी बेसिक पेंशन को अपडेट या रिवाइज किया जाए. 8वें वेतन आयोग की चर्चा के बीच बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेट की मांग आगे भी बनी रह सकती है.

8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, क्या बढ़ेगी बैंक रिटायर कर्मचारियों की बेसिक पेंशन? सरकार ने संसद में दिया जवाब
8th pay commission Pension Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग से उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है.

8th Pay Commission News: देशभर में इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी सैलरी और पेंशन बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन इसी बीच पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSB) के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बैंक पेंशनर्स काफी समय से अपनी  बेसिक पेंशन' को रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं.इसी बीच एक और बड़ा सवाल सामने आया है क्या  सरकारी बैंकों (PSB) से रिटायर कर्मचारियों की बेसिक पेंशन भी बढ़ेगी? इस मुद्दे को हाल ही में संसद में उठाया गया, जिस पर सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है.

संसद में क्यों उठा बैंक पेंशन का मुद्दा?

पब्लिक सेक्टर बैंकों के लाखों पेंशनर्स का कहना है कि जहां सरकारी कर्मचारियों की पेंशन हर वेतन आयोग के साथ बढ़ती है, वहीं बैंक पेंशनर्स की बेसिक पेंशन पिछले करीब तीन दशकों से अपडेट नहीं हुई है. इसी मुद्दे को लेकर सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने लोकसभा में सवाल पूछा था कि  कुछ वित्तीय संस्थानों में पेंशन बढ़ाई गई है, तो क्या इसी तरह सरकारी बैंकों के रिटायर्ड कर्मचारियों की बेसिक पेंशन बढ़ाने पर  सरकार विचार कर रही है? इसका जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया.

RBI और NABARD पेंशनर्स को मिला फायदा

सरकार ने संसद में यह बताया कि कुछ वित्तीय संस्थानों में पेंशन रिवीजन को मंजूरी दी गई है.जैसे RBI के उन सभी पेंशनर्स की बेसिक पेंशन और महंगाई राहत (Dearness Relief)में 10% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 नवंबर 2022 से पहले रिटायर हुए थे.NABARD नाबार्ड में भी चरणों में पेंशन रिवाइज की गई है.  1 नवंबर 2012 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 1 मार्च 2019 से संशोधित हुई.1 नवंबर 2017 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 12 जून 2023 से संशोधित की गई. हालांकि,  सरकार ने यह भी कहा कि 1 नवंबर 2022 से पहले रिटायर हुए नाबार्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन रिवीजन का फिलहाल कोई नया प्रस्ताव नहीं है.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी-पेंशन से लेकर DA तक, 8वें वेतन आयोग पर आया ये लेटेस्ट अपडेट

PSB रिटायर कर्मचारियों के लिए क्या है सरकार का जवाब?

पब्लिक सेक्टर बैंक के पेंशनर्स के लिए खबर थोड़ी अलग है.सरकार ने संसद में साफ किया कि सरकारी बैंकों में पेंशन खास नियमों के तहत दी जाती है. सरकार ने स्पष्ट किया कि एसबीआई (SBI) और अन्य 11 नेशनललाइज्ड बैंकों में पेंशन 'पेंशन रेगुलेशन एक्ट' के तहत दी जाती है.इन मौजूदा नियमों में बेसिक पेंशन को रिवाइज करने का कोई प्रावधान नहीं है.  सरकार ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल बैंक रिटायर कर्मचारियों की बेसिक पेंशन रिविजन का कोई प्रावधान नहीं है.

बैंक पेंशनर्स को अभी क्या-क्या मिल रहा है?

हालांकि बेसिक पेंशन में संशोधन नहीं होता, लेकिन पेंशनर्स को Dearness Relief (DR) मिलता है.सरकार के मुताबिक, हर 6 महीने में महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) अपडेट किया जाता है.इससे महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलती है.इसके अलावा12वें द्विपक्षीय समझौते के तहत, कुछ पेंशनर्स को को हर महीने एक फिक्स 'एक्स-ग्रेशिया (Ex-gratia Payment)भी दिया जा रहा है.यह भुगतान उन पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलता है जो 31 अक्टूबर 2022 या उससे पहले पहले रिटायर हुए थे.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! ₹18,000 से बढ़कर ₹46,000 हो जाएगी सैलरी? देखें 1st से 7th पे कमीशन तक कितना हुआ इजाफा

सरकारी बैंक पेंशनर्स क्या कर रहे हैं मांग?

सरकारी बैंकों से रिटायर कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनकी बेसिक पेंशन को अपडेट या रिवाइज किया जाए.उनका कहना है कि बेसिक पेंशन स्ट्रक्चर करीब तीन दशकों से अपडेट नहीं हुआ है.बैंक कर्मचारियों के वेतन में कई बार संशोधन हुआ, लेकिन पेंशन उसी हिसाब से नहीं बढ़ी.दूसरे सेक्टर में समय-समय पर पेंशन अपडेट की जाती है इसी वजह से बैंक पेंशनर्स कई सालों से पेंशन अपडेट की मांग कर रहे हैं.

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी पेंशन का स्ट्रक्चर 30 साल पुराना है. जब बैंक कर्मचारियों की सैलरी (Wage Revision) समय-समय पर बढ़ती है, तो पेंशन को भी उसी हिसाब से अपडेट किया जाना चाहिए. हालांकि सरकार के ताजा रुख से लगता है कि पेंशनर्स को बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि आठवें वेतन आयोग की चर्चा के बीच बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेट की मांग आगे भी बहस का बड़ा मुद्दा बनी रह सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com