देश के लगभग 28 भारतीय स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह 800.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग 29 डील के जरिए हासिल की है. आईएनसी42 की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह भारतीय स्टार्टअप के द्वारा 21 डील के तहत 201.8 मिलियन डॉलर फंड अर्जित किए गए थे. जिसके मुकाबले इस सप्ताह फंडिंग हासिल करने में 296 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
बता दें कि क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न ज़ेप्टो ने इस सप्ताह अपने मेगा फंडिंग राउंड को समाप्त करने की घोषणा की. उसने 3.6 बिलियन डॉलर की वैल्यूशन पर 665 मिलियन डॉलर फंडिंग हासिल की, यह हाल के दिनों में किसी कंपनी द्वारा प्राप्त सबसे बड़ी फंडिंग बन गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फंडिंग हासिल करने वाली स्टार्टअप कंपनियों में अकेले उपभोक्ता सेवाओं वाली कंपनी ने 665 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जबकि फिनटेक स्टार्टअप्स ने 50.3 मिलियन डॉलर, अल्कोहलिक पेय वाली स्टार्टअप्स ने 25 मिलियन डॉलर, क्लीनटेक स्टार्टअप्स ने 23.9 मिलियन डॉलर और एंटरप्राइज़टेक स्टार्टअप्स ने 16.7 मिलियन डॉलर फंड जुटाए.
'आय फाइनेंस' ने इस सप्ताह डच उद्यमशीलता विकास बैंक (Dutch entrepreneurial development bank) के नेतृत्व में 250 करोड़ रुपये (30 मिलियन डॉलर) की फंडिंग हासिल करने में सफलता पाई है.
क्राफ्ट बियर निर्माता बीरा 91 को पिछले तीन महीनों में 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की है. मार्च में, इसने टाइगर पैसिफिक कैपिटल से 25 मिलियन डॉलर जुटाए थे.
ट्रैक्सन की एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय तकनीकी स्टार्टअप ने इस साल की पहली छमाही (जनवरी से जून तक) में 4.1 बिलियन डॉलर जुटाए, जो 2023 की दूसरी छमाही में 3.96 बिलियन डॉलर से 4 प्रतिशत अधिक है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं