विज्ञापन
8 years ago

राज्यसभा में आज करीब 2 बजे सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक चर्चा के लिए आएगा. इस बिल को सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया और उसे पास भी कर लिया. बिल के समर्थन में 323 वोट और विरोध में महज 3 वोट पड़े. पीएम नरेंद्र मोदी आज आगरा में एक रैली को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजस्थान में किसानों को संबोधित करेंगे. ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन होगा. हड़ताल के पहले दिन पश्चिम बंगाल में कुछ छिटपुट घटनाएं देखने को मिलीं, जबकि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की बसें सड़कों से दूर रहीं. दूसरी तरफ बैंकों का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ. 2002 से 2006 के बीच गुजरात में हुए  22 एनकाउंटरों को फर्जी बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. जम्मू कश्मीर के रीसेटलमेंट एक्ट 1982 को चुनौता देने वाली याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा दिल्ली के हेराल्ड हाउस को खाली करने का मामले में दाखिल याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. लेफ्ट पार्टियों ने आज बिहार बंद बुलाया है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Reservation Bill, PM Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com