विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' (Mann ki Baat) कार्यक्रम के 53वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि 'मन की बात' शुरू करते हुए आज मन भरा हुआ है.10 दिन पूर्व, भारत-माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया. इन पराक्रमी वीरों ने, हम सवा-सौ करोड़ भारतीयों की रक्षा में ख़ुद को खपा दिया. देशवासी चैन की नींद सो सकें, इसलिए, इन हमारे वीर सपूतों ने, रात-दिन एक करके रखा था. इस आतंकी हिंसा के विरोध में जो आवेग आपके और मेरे मन में है, वही भाव हर देशवासी के अंतर्मन में है और मानवता में विश्वास करने वाले विश्व के मानवतावादी समुदायों में भी है. भारत-माता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले देश के सभी वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि यह शहादत आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरन्तर प्रेरित करेगी. देश के सामने आयी इस चुनौती का सामना, हम सबको जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद और बाकि सभी मतभेदों को भुलाकर करना है ताकि आतंक के खिलाफ़ हमारे कदम पहले से कहीं अधिक दृढ़ हों, सशक्त हों और निर्णायक हों. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mann Ki Baat, Mann Ki Baat 53 Episode, PM Modi, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com