विज्ञापन

मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में : PM मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में कहा कि वर्ल्ड ऑर्डर अब भारत के पक्ष में बदल रहा है, जो कोविड के बाद स्पष्ट हुआ है. पीएम मोदी ने धैर्य रखने पर जोर दिया और कहा कि अमेरिकी ट्रेड डील से मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ेगी और देश में गुणवत्ता वाले उत्पाद बनेंगे.

मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में : PM मोदी का बड़ा बयान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में कहा कि विश्व व्यवस्था अब भारत के पक्ष में बदल रही है
  • भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ डील के बाद एनडीए सांसदों की बैठक में PM मोदी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
  • बैठक के दौरान एनडीए सांसदों में उत्साह और जोश देखने को मिला, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे

'मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में....', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में जैसे ही ये शब्‍द कहे, पूरा हॉल 'भारत माता की जय PM' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूज उठा. भारत और अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील के बाद हुई इस एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का फूल माला पहनाकर स्‍वागत किया गया. इस दौरान एनडीए सांसदों में गजब का जोश देखने को मिला. पीएम मोदी ने इस दौरान एनडीए के साथियों से कहा कि एनडीए परिवार एक के बाद एक चुनाव जीत रहा है. चुनाव हवा में नहीं जीता जाता है. चुनाव जीतने के लिए जमीन पर काम करना और अच्छी नीति के साथ आगे ले जाना जरूरी है.  

भारत के पक्ष में वर्ल्‍ड ऑर्डर 

एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने कहा था कि वर्ल्‍ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो हो रहा है. कोविड के बाद से वो लगातार दिख रहा है और आज वर्ल्‍ड ऑर्डर भारत के पक्ष में ट्विस्‍ट हो रहा है. अमेरिकी ट्रेड डील से अच्छा वातावरण बना. लोग आलोचना कर रहे थे, लेकिन हमने धैर्य रखा. धैर्य का परिणाम निकला. अब मैन्युफैक्चरिंग बढे़ और देश में क्वालिटी प्रोडक्ट बनाए.' 

चुनाव जीत आराम से बैठना नहीं है

पीएम मोदी ने एनडीए के साथियों से कहा कि एनडीए परिवार एक के बाद एक चुनाव जीत रहा है. चुनाव हवा में नहीं जीता जाता है. चुनाव जीतने के लिए जमीन पर काम करना और अच्छी नीति के साथ आगे ले जाना जरूरी है. जहां-जहां एनडीए की सरकार बनी है, सब जगह अच्छी भूमिका निभाई है. इसलिए एनडीए कामयाबी हासिल कर रही है. पीएम मोदी ने एनडीए के साथियों से कहा कि हम चुनाव जीत गए हैं, इसलिए आराम से बैठना नहीं है. हमारी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं. और समर्पित भाव से काम करना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- 6 महीने में 5 व्यापार समझौतों पर मुहर- ट्रेड डील करने के लिए फ्रंटफुट पर कैसे खेल रहा भारत?

PM मोदी की NDA सांसदों को सलाह

एनडीए के सभी सांसद इस बैठक में शामिल हुए. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, 'बजट की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं, उनको बताएं कि बजट में उनके भविष्‍य को संवारने के लिए क्‍या-क्‍या कदम उठाए गए. लोगों को बताएं कि ये भविष्‍य का बजट है, जिससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लाभ होगा और विकसित भारत की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे.

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा करने के लिए पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग बुलाई. यह बैठक नई दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद इस बैठक में मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें :- आत्मविश्वास वह शक्ति... भारत-अमेरिका टैरिफ डील के बीच पीएम मोदी का ट्वीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, NDA MP Meeting, India US Tariff Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com