8 years ago
पटना:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में एनडीए की रैली को संबोधित किया. करीब दस साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के मंच पर साथ नजर आए. पिछली बार 2009 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना में दोनों नेता एक साथ मंच पर थे. आपको बता दें कि पीएम की इस रैली को लेकर बिहार में राजग के तीनों घटक दल जद (यू), भाजपा और लोजपा ने इस रैली को लेकर खासा तैयारी की. पटना की सड़कों, गोलबंरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गांधी परिवार का गढ कहे जाने वाली अमेठी के एक दिन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मुंशीगंज आर्डिनेंस फैक्ट्री की नयी इकाई की आधारशिला रखेंगे.