विज्ञापन

पटना में तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री का पोस्टर वायरल, मां मरियम तीर्थ यात्रा से जुड़ने पर हो रही सियासी बहस

पटना में RJD नेता द्वारा लगाए गए तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. मां मरियम तीर्थ यात्रा से जुड़े इस पोस्टर पर धर्म विशेष और राजनीति को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पटना में तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री का पोस्टर वायरल, मां मरियम तीर्थ यात्रा से जुड़ने पर हो रही सियासी बहस
पटना में तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री का पोस्टर वायरल
बिहार:

पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े नेता धर्मेंद्र मुखिया द्वारा लगाया गया एक पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पोस्टर बिहार के मोकामा चर्च को ईसाई समुदाय का तीर्थ स्थल घोषित किए जाने और ‘मां मरियम तीर्थ यात्रा' के अवसर पर लगाया गया है. पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ मां मरियम की तस्वीर के साथ नजर आ रहे हैं.

इस पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे एक विशेष धर्म से जोड़कर राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वहीं कई लोग इसे धार्मिक सौहार्द और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बता रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टर लगाने वाले आरजेडी नेता धर्मेंद्र मुखिया ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा, कि तेजस्वी यादव सभी धर्मों को समान सम्मान देने वाले नेता हैं. उन्होंने बताया कि मां मरियम तीर्थ यात्रा पिछले 25 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और हर साल की तरह इस बार भी तेजस्वी यादव को इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था.

हालांकि, स्वास्थ्य कारणों के चलते तेजस्वी यादव इस बार यात्रा में शामिल नहीं हो सके. धर्मेंद्र मुखिया ने कहा कि पोस्टर के जरिए किसी भी तरह की राजनीति करना गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 दिसंबर को चर्च जाकर ईसाई समुदाय से मिलते हैं, तो फिर तेजस्वी यादव को लेकर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे को राजनीति और सियासत से दूर रखते हुए धार्मिक सौहार्द के नजरिए से देखा जाना चाहिए. फिलहाल यह पोस्टर बिहार की राजनीति में एक नई बहस का विषय बन गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Poster Controversy, RJD Patna Poster Viral, Maa Mariyam Tirtha Yatra Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com