विज्ञापन

अब बिहार में कोचिंग संस्थान, प्राइवेट हॉस्टल पर लगेगी लगाम! सरकार ने बनाई कमेटी, अगले हफ्ते बैठक

दरअसल जहानाबाद की NEET छात्रा के पटना के हॉस्टल में रहने के दौरान हुई मौत के बाद हॉस्टल की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे. आज विधानसभा में विधायक ऋतुराज कुमार ने कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों पर नियमन और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सवाल उठाया था. इसके जवाब में मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को बैठक के बाद नए अधिनियम को लागू कर दिया जाएगा. 

अब बिहार में कोचिंग संस्थान, प्राइवेट हॉस्टल पर लगेगी लगाम! सरकार ने बनाई कमेटी, अगले हफ्ते बैठक
बिहार में अब कोचिंग संस्थान नियंत्रण एवं विनियमन अधिनियम- 2026 के तहत कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों को रेगुलेट किया जाएगा.
  • बिहार सरकार ने NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों पर नियंत्रण का फैसला किया है.
  • कोचिंग संस्थान नियंत्रण एवं विनियमन अधिनियम 2026 के तहत राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है.
  • जिसकी बैठक 9 फरवरी को होगी, बैठक में कोचिंग संस्थानों और निजी हॉस्टलों के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की हुई संदिग्ध मौत के बाद अब सरकार कोचिंग संस्थान, निजी हॉस्टलों पर लगाम लगाने की तैयारी में है. बिहार में अब कोचिंग संस्थान नियंत्रण एवं विनियमन अधिनियम- 2026 के तहत कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों को रेगुलेट किया जाएगा. इसके लिए एक राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है. कमिटी की बैठक 9 फरवरी को होगी. बैठक में कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्टलों के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी. उस गाइडलाइन के पालन में चूक पर हॉस्टल अथवा कोचिंग संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई होगी.  

जहानाबाद विधायक ने उठाए सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

दरअसल जहानाबाद की NEET छात्रा के पटना के हॉस्टल में रहने के दौरान हुई मौत के बाद हॉस्टल की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे. आज विधानसभा में जहानाबाद के घोसी से विधायक ऋतुराज कुमार ने कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों पर नियमन और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सवाल उठाया था. इसी सवाल के जवाब में मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को बैठक के बाद नए अधिनियम को लागू कर दिया जाएगा. 

विधानसभा में गरमाया NEET छात्रा का मुद्दा, विपक्ष ने किया प्रदर्शन

विधानसभा में आज राजद, कांग्रेस के सदस्यों ने नीट छात्रा से रेप और उसकी मौत के मामले पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ो जैसे नारे लगाए. राजद के विधायक रणविजय साहू ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की. इससे पहले जब केस CBI को ट्रांसफर हुआ था तो तेजस्वी यादव ने पुलिस पर सवाल उठाया था. 

तेजस्वी यादव बिहार पुलिस पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट और अयोग्य हो चुका है. पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है. 

यह भी पढ़ें - 'बेटी की हत्या हुई, पुलिस सुसाइड मानने को मजबूर कर रही', DGP से बोले पटना NEET छात्रा के परिजन, CBI जांच की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Coaching Institutes, Patna Hostels, Private Hostels In Bihar, Patna NEET Student Case, Patna NEET Student Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com