मॉनसून सत्र के पहले ही दिन यूपीए एध्यक्ष सोनिया गांधी के बदले तेवर देखकर सभी दंग रह गए... उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी से लेकर सहयोगी दलों तक सभी चकित थे कि मैडम को क्या हो गया है।
सोनिया अपने और सहयोगी दलों के सांसदों को लगातार विपक्ष पर हमला करने के लिए कह रही थी। यही नहीं, उन्होंने राहुल की तरफ भी मुड़कर देखा कि युवा ब्रिगेड क्या कर रहा है, और फिर उनकी इशारा पाते ही कांग्रेसी हरकत में आ गए।
बीजेपी की तरफ से यशवंत सिन्हा भी काफी तैश में दिखे और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई, मगर सोनिया गांधी को रास्ते में दिख गए यशवंत सिन्हा, जो इंतजार कर रहे थे, कार्यवाही के फिर शुरू होने का... बस, फिर क्या था, मैडम रुक गईं यशवंत सिन्हा के पास...
करीब तीन-चार मिनट तक सोनिया गांधी और यशवंत सिन्हा की बातचीत हुई। शायद सोनिया ने यशवंत सिन्हा को यह समझाने की कोशिश की होगी कि वह इतने तैश में क्यों रहते हैं या फिर इतने नाराज क्यों हैं।
शायद इसी का असर था कि जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, यशवंत सिन्हा, आडवाणी के पीछे चुप बैठे रहे और उनके भाषण के बाद घर के लिए निकल पड़े... जब मैंने उनसे पूछा कि सोनिया से उनकी क्या बात हुई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया...
OPINION
This Article is From Aug 09, 2012
सोनिया गांधी 'फुल फॉर्म' में…
मॉनसून सत्र के पहले ही दिन सोनिया गांधी के बदले तेवर देखकर सभी दंग थे, और उनकी पार्टी और सहयोगी दल तक चकित थे कि मैडम को क्या हो गया है...
- नवंबर 20, 2014 15:19 pm IST
- Read Time: 2 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonia Gandhi, Lal Krishna Advani, Lok Sabha, लोक सभा, सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, CentralHallSe, सेंट्रल हॉल से, यशवंत सिन्हा, Yashwant Sinha