विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान पटना में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, तीन की तलाश जारी

छठ पूजा के दौरान पटना में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, तीन की तलाश जारी

छठ पूजा के दौरान पटना में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, तीन की तलाश जारी
सांकेतिक तस्वीर
IANS

बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. छठ घाट की सफाई और सजावट कर रहे तीन किशोर नदी में लापता हो गए. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कई घंटे तक सूचना देने के बावजूद NDRF और SDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची. गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए सवाल किया, "पांच घंटे बाद क्या बच्चा जिंदा मिलेगा?"

पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को छठ महापर्व के दौरान घटना हुई. ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीन किशोर पुनपुन नदी के किनारे छठ घाट की सफाई और सजावट कर रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए. आशंका जताई जा रही है कि तीनों नदी में डूब गए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna News, Chhath Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com