विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पटना दौरे से पहले सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल!

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पटना की एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. सिन्हा 11 अक्टूबर यानि बृहस्पतिवार को पटना जायेंगे.

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पटना दौरे से पहले सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल!
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
  • यशवंत सिन्हा 11 अक्टूबर को जाएंगे पटना
  • लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आवास पर भी जाएंगे सिन्हा
  • यशवंत सिन्हा के इस दौरे से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज
पटना: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पटना की एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. सिन्हा 11 अक्टूबर यानि बृहस्पतिवार को पटना जायेंगे. इस दौरान वो कदमकुआं इलाके में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाएंगे. लोकनायक का यह आवास अब चरखा समिति के नाम से मशहूर है. सिन्हा के करीबी लोगों के अनुसार, पटना के गांधी मैदान के पास जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वो फिर रांची चले जाएंगे. यशवंत सिन्हा के इस दौरे के अभी से कई मायने निकाले जा रहे हैं. जहां उनके विरोधी इसे सामान्य यात्रा बता रहे हैं. वही, कुछ लोगों का कहना है कि सिन्हा हाल के दिनो में अपने एक लेख के बाद उठे राजनीतिक बवाल के बाद पहली बार जमीनी हकीकत से रूबरू होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात का मौका मिल सकता है यशवंत सिन्हा को, VENUE- पटना यूनिवर्सिटी

यशवंत सिन्हा के समर्थकों का कहना हैं कि भले पार्टी के नेता उनके इस बागी तेवर के पीछे की कोई कहानी कहें, लेकिन जो जमीनी हकीकत है उसे कोई झूठा साबित नहीं कर सकता. इन लोगों का मानना है कि अगर यशवंत सिन्हा की बातों में दम नहीं होता तो प्रधानमंत्री को एक सामान्य बैठक में पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन देने की क्या जरूरत थी. इस संबंध में खुद सिन्हा ने कहा,”  इस मुद्दे को उठाने के कुछ दिनों में ही पेट्रोल डीजल का दाम घटाया गया. वहीं, जीएसटी काउन्सिल ने भी अपनी बैठक में कई चीजों से टैक्स कम किए.

VIDEO: यशवंत सिन्हा का अरुण जेटली को करारा जवाब
फिलहाल यशवंत सिन्हा अपने तेवर में कोई नरम रूख अख्तियार नहीं करने वाले हैं, क्योंकि उनका अनुमान है जिस तरीके से आनन-फानन में जीएसटी लागू किया गया उसका असल परिणाम काम बेरोजगारी के रूप में देखने को मिलेगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashwant Sinha, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com