विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का विवादित बयान, कहा - भ्रष्‍ट ठेकेदारों का गला काट देंगे

आरा में सांसद विकास निधि के तहत सरकार कई सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवा रही है. राज्‍य में जेडीयू के साथ बीजेपी सत्ता में है.

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का विवादित बयान, कहा - भ्रष्‍ट ठेकेदारों का गला काट देंगे
आरा में केंद्रीय ऊर्जा राज्‍यमंत्री आरके सिंह
आरा: केंद्रीय ऊर्जा राज्‍यमंत्री राजकुमार सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र आरा में विवादित बयान दे डाला. उन्‍होंने कहा कि अगर किसी ठीकेदार ने उनके सांसद निधि के काम में धांधली की तो उसका गला काट लेंगे, गिरफ़्तार कर जेल भेज देंगे. यह बात उन्‍होंने बिहार में विकास परियोजनाओं की चर्चा करते हुए कही. अपने संसदीय क्षेत्र आरा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा, केंद्र की बिजली परियोजनाओं को सही ढंग से पूरा किया जाएगा. अगर कोई किसी तरह की अनियमितता में लिप्‍त होता है तो उसका गला काट लेंगे, उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल में डाल देंगे.' अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाने वाले पूर्व नौकरशाह का एक वीडियो सामने आया है जिसें वो ये सब कहते दिख रहे हैं.

आरा में सांसद विकास निधि के तहत सरकार कई सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवा रही है. राज्‍य में जेडीयू के साथ बीजेपी सत्ता में है. नीतीश कुमार ने पिछले साल लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी. 2015 में विधानसभा चुनावों के दो महीने पहले प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में 1.25 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा की थी और कहा था कि यह 'बिहार का चेहरा बदल देगा.'

2013 में राजनीति में कदम रखने वाले पूर्व नौकरशाह आरके सिंह ने कहा, 'परियोजनाएं ऐसी हों जिसका अधिकतम लोगों को लाभ मिले. टेंडर दक्षता पर आधारित होने चाहिए और निर्माणकार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए.' 64 वर्षीय मंत्री ने इसके बाद भ्रष्‍टाचार को लेकर चेताया जो कि बिहार में बीजेपी के लिए मुख्‍य मुदा्दा है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी महागठबंधन में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे लालू प्रसाद यादव पर लगातार आरोप लगाती रही है.

आरके सिंह 2015 में बिहार विधानसभा चुनावों पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर वरिष्‍ठ नेताओं की आलोचना झेल चुके हैं जब उन्‍होंने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया था. इसके अलावा साल 2015 में ही पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी द्वारा साझा बयान जारी कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व की आलोचना का स्‍वागत करने को लेकर भी आरके सिंह को आलोचना का शिकार होना पड़ा था.

उन्‍होंने पत्रकारों से कहा, 'मेरे लिए यह एक चुनौती है और मैं चुनौतियों का आदि हूं. पार्टी और प्रधानमंत्री ने मुझमें भरोसा जताया और मैं उनका शुक्रगुजार हूं.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com