विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

...जब पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने रोक दी सीएम नीतीश कुमार की कार

वहां मौजूद बिहार सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों के हस्‍तक्षेप के बाद कुछ मिनटों के अंदर फिर उनकी बुलेटप्रूफ ऐम्बेसेडर कार को जाने दिया गया लेकिन इस घटना से नीतीश भी काफ़ी नाराज़ हुए.

...जब पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने रोक दी सीएम नीतीश कुमार की कार
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • एसपीजी के अधिकारियों व जवानों ने नीतीश कुमार की रोक दी गाड़ी
  • कुछ देर बाद उनकी बुलेटप्रूफ ऐम्बेसेडर कार को जाने दिया गया
  • इस घटना से नीतीश हुए काफी नाराज़
पटना: शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर चंद मिनटों के लिये काफ़ी तनावपूर्ण स्थिति हो गई. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अधिकारियों और जवानों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी रोक दी. हालांकि वहां पर मौजूद बिहार सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों के हस्‍तक्षेप के बाद कुछ मिनटों के अंदर फिर उनकी बुलेटप्रूफ ऐम्बेसेडर कार को जाने दिया गया लेकिन इस घटना से नीतीश भी काफ़ी नाराज़ हुए. हालांकि बिहार सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ये संयुक्त बैठक में साफ़ था कि हर बार की तरह मुख्यमंत्री टरमैक पर अपनी गाड़ी में जाएंगे और जैसा प्रोटकॉल में है, उसके अनुसार पहले कार्यक्रम के लिये सबसे पहले प्रस्थान कर जाएंगे. क्योंकि मुख्यमंत्री उस कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री और राज्यपाल दोनों को रिसीव भी करते हैं.

उधर एसपीजी अधिकारियों का कहना है कि जो अधिकारी एयरपोर्ट पर थे शायद उन्हें निर्णय और मुख्यमंत्री की गाड़ी के बारे में कुछ कन्फ़्यूज़न था लेकिन इसे तुरंत ठीक कर लिया गया. लेकिन बिहार पुलिस का कहना है कि ज़िला प्रशासन के लोगों के साथ भी एसपीजी के लोगों का बहुत बेरुख़ी वाला व्यवहार था.

अब देखना यह है कि बिहार सरकार इस पूरे मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी या गठबंधन धर्म की आड़ में भूलने की कोशिश करेगी.

VIDEO: पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के लिए पटना पहुंचे पीएम
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com