बिहार के सीएम नीतीश कुमार.
- नीतीश ने कहा- संचालन सरकारी कर्मचारी करेंगे तो जवाबदेही भी होगी
- सरकारी भवनों का निर्माण करके उनमें चलाए जाएंगे पुनर्वास केंद्र
- फिलहाल कुछ बाल गृहों को उपलब्ध भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा
पटना:
बिहार सरकार ने सैद्धांतिक रूप से फैसला कर लिया है कि वह अब बाल गृह, सुधार गृह और अन्य ऐसे शरण और पुनर्वास केंद्र खुद चलाएगी. सोमवार को यह घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की.
नीतीश ने कहा कि मुजफ्फरपुर की शर्मनाक घटना के बाद उन्होंने महसूस किया कि अगर इन गृहों का संचालन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी करेंगे तो जवाबदेही भी होगी और वह बेहतर मॉनिटरिंग के साथ चलेंगे. उनका कहना है कि इस पर फैसला ले लिया गया है, लेकिन इस पर अमल चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए जंतर मंतर पर जुटे थे नेता : नीतीश कुमार
इस पूरे मामले की समीक्षा के दौरान नीतीश ने कहा कि फिलहाल एनजीओ के माध्यम से इन गृहों का संचालन होता है लेकिन इसमें कई कामियां हैं. इसके बाद अब सरकारी भवन का निर्माण कर सरकारी एजेंसी के माध्यम से इनका संचालन किया जाएगा. हालांकि इसमें कुछ विलम्ब हो सकता है लेकिन फिलहाल कुछ बाल गृहों को उपलब्ध भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा.
VIDEO : मुजफ्फरपुर केस में किसी को नहीं बख्शेंगे
नीतीश ने कहा कि इतने विवाद के बाद आखिर अब एनजीओ के माध्यम से संचालन क्यों करें. उनका कहना था कि पैसे देने के बावजूद हर तरह के घर में इसका संचालन मनमाने तरीके से हो रहा था. बिहार के बाल गृहों में कमियों पर सवाल पूछने वालों से नीतीश ने पूछा कि आखिर देश के कितने राज्यों में ऐसा ऑडिट कराया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Muzaffarpur Child Rapes