विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2018

मुजफ्फरपुर यौन शोषण मामला : एक और आरोपी ने अदालत में सरेंडर किया

बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी से अब तक बच रहे आरोपी दिलीप वर्मा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया

मुजफ्फरपुर यौन शोषण मामला : एक और आरोपी ने अदालत में सरेंडर किया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • विशेष पोस्को जज आरपी तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया
  • वर्मा पूर्व में बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष था
  • वर्मा को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से आग्रह करेगी सीबीआई
मुजफ्फरपुर:

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी से अब तक बच रहे एक और आरोपी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को स्थानीय अदालत में आत्मसपर्मण कर दिया. 

इस मामले में स्वयं सेवी संस्था सेवा संकल्प एवं विकास समिति का संचालक तथा मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर वर्तमान में पटियाला की एक जेल में बंद है. इस मामले में आरोपित और अब तक गिरफ्तारी से बच रहे दिलीप वर्मा ने गुरुवार को विशेष पोस्को न्यायाधीश आरपी तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वर्मा पूर्व में बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष था. 

मुजफ्फरपुर रेप केस : सीबीआई ने अदालत में आरोप पत्र दायर किया

मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों ने दिलीप से पूछताछ की. जांच एजेंसी वर्मा को रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को अदालत से आग्रह कर सकती है. 

VIDEO : बिहार सरकार को फटकार

गौरतलब है कि मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा किए गए सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर स्थित उक्त बालिका गृह में लड़कियों का यौन शोषण किए जाने का खुलासा जून में हुआ था. बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच गत 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था. 
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Child Rapes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com