केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शादी (Chirag Paswan Wedding Function) के बंधन में कब बंधेंगे इस बात का इंतजार हर किसी को है. उनका परिवार भी यही चाहता है कि चिराग अब जल्दी शादी कर लें. 42 साल की उम्र में भी चिराग अब तक कुंवारे हैं. किसी की हल्दी की रस्म में किसी कुंवारे को उसकी हल्दी (Haldi Ceremony) लगाया जाना बहुत ही शुभ माना जाता है. माना जाता है कि हल्दी के शगुन के बाद उसकी शादी भी जल्दी हो जाती है. चिराग पासवान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ बिहार के सोनपुर में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे.
रिश्तेदारों ने चिराग पासवान को लगाई हल्दी
— NDTV India (@ndtvindia) May 1, 2025
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर सभी उत्सुक हैं कि वह कब विवाह के बंधन में बंधेंगे. 42 साल की उम्र में भी अविवाहित चिराग को अब परिवार भी जल्द शादी करते देखना चाहता है. हाल ही में वह अपनी मां रीना पासवान के साथ बिहार के सोनपुर… pic.twitter.com/MTlvBqZjd1
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
रिश्तेदारों ने चिराग पासवान को हल्दी लगाई
दुल्हन की हल्दी की रस्म में परिवार की महिलाओं ने चिराग को हल्दी और दही का टीका लगाया. इस दौरान रिश्तेदारों ने चिराग के साथ खूब मस्ती मजाक भी किया. इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि चिराग पासवान दुल्हन को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उनको भी हल्दी लगा दी. दरअसल चिराग पासवान सोनपुर के बरबट्टा गांव में अपने जीजा मृणाल पासवान की भांजी प्रतीक्ता प्रकाश जूही की शादी के हल्दी और मटकोर के कार्यक्रम में पहुंचे थे. दुल्हन के साथ ही चिराग को भी वहां हल्दी लगाई गई.

कब होगी चिराग पासवान की शादी?
हिंदू धर्म में हल्दी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि कुंवारे लड़के-लड़की को हल्दी लगाने से उसकी भी जल्द शादी हो जाती है. ऐसा ही कुछ चिराग पासवन के साथ भी हुआ. हल्दी समारोह में पहुंचे चिराग ने जैसे ही दुल्हन को हल्दी लगाई तो दुल्हन उनको हल्दी लगाने का इशारा करने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने चिराग को हल्दी और दही का टीका लगाकर जल्द शादी का आशीर्वाद दिया.

चिराग को लग गई शादी की हल्दी
हालांकि इस दौरान चिराग अपने आप को बचाने की कोशिश करते दिखे. लेकिन मां के पास खड़े होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. वहां मौजूद महिलाओं ने उनको न सिर्फ हल्दी लगाई बल्कि उनके साथ हंसी-मजाक भी जमकर किया. चिराग पासवान ने दुल्हन को हल्दी लगाई और उसे गले लगाकर फोटो भी खिंचवाई. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं. लेकिन न तो इस पर चिराग ने कभी कोई स्पष्ट जवाब दिया और न ही परिवार का कोई बयान सामने आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं